
प्रेस विज्ञप्ति
मंजेश्वर गांव, वर्काडी
जिला कासारगोड, केरल
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता कल्लाडका प्रभाकर भट्ट ने कहा है कि हर हिंदू को अपने घर में आत्मरक्षा के लिए तलवार और चाकू रखने चाहिए। उन्होंने यह बात केरल के कासरगोड जिले के मंजेश्वर के वर्काडी में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान कही।
आरएसएस ने अपने भाषण में हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि ‘अगर उस समय हिंदुओं के पास तलवार होती, तो वो हमलावर डर जाते। इसलिए हर हिंदू घर में तलवार होनी चाहिए।’ उन्होंने दावा किया कि आज के समय में आत्मरक्षा बहुत जरूरी हो गई है और हिंदुओं को खुद की सुरक्षा के लिए तैयार रहना चाहिए।
आरएसएस नेता कल्लाडका प्रभाकर भट्ट ने इस दौरान महिलाओं से भी अपील की कि ‘जैसे आप अपने पर्स में कंघी, शीशे और अन्य जरूरी सामान रखती हैं, वैसे ही एक छोटा चाकू भी रखें। उन्होंने कहा कि एक छह इंच का चाकू रखने के लिए किसी लाइसेंस की जरूरत नहीं होती और यह आत्मरक्षा के लिए उपयोगी हो सकता है। वरिष्ठ आरएसएस नेता ने यह भी कहा, ‘अगर आप रात के समय बाहर जा रही हैं, तो हमला होने की संभावना रहती है। ऐसे समय में हमलावर से विनती करने की बजाय सीधा चाकू दिखाएं,
Vande Bharat live tv news,Nagpur
Editor
Indian council of Press,Nagpur
Journalist
Contact no.9422428110/9146095536
HEAD OFFICE Plot no.18/19,Flat
no.201,Harmony emporise Payal -
pallavi society new Manish Nagar-
Somalwada-440015








