A2Z सभी खबर सभी जिले की

राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन l

राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन

राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन ने रमजान के पवित्र महीने में अल्पसंख्यक परिवारों के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया, गया सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे के लिए शानदार मिसाल है। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता, मेल-जोल और आपसी सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम का आयोजक प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि भारत की गंगा-जमुनी तहज़ीब हमें हमेशा से प्रेम और सौहार्द का संदेश देती आई है।इफ्तार पार्टी में हिंदू और मुस्लिम समुदायों के लोगों ने भाग लिया और रमजान के इस पवित्र अवसर को मिलकर मनाया। आयोजन के दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे की भावना को प्रकट किया और धार्मिक सौहार्द के महत्व पर चर्चा करते हुए नवादा विधि कॉलेज के प्रिंसपल एवं मगध विश्वविद्यालय के विधि विभाग के अध्यक्ष डॉ डीएन मिश्रा ने कहा इस प्रकार के आयोजन न केवल समाज में सौहार्द को बढ़ावा देते हैं, बल्कि विभिन्न धर्मों और समुदायों के बीच विश्वास और सम्मान को भी मजबूत करते हैं।भारत हमेशा से विविधता में एकता का प्रतीक रहा है। यहां विभिन्न धर्मों, संस्कृतियों और परंपराओं के लोग एक साथ रहते आए हैं। गंगा-जमुनी तहज़ीब इसी साझा संस्कृति का प्रतीक है, जो आपसी प्रेम और सद्भाव को प्रोत्साहित करती है समाज में शांति और एकता बनाए रखने के लिए हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए और इस तरह के आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इफ्तार पार्टी ने लोगों को एक मंच प्रदान किया, जहां वे न केवल साथ बैठकर रोज़ा खोल सके, बल्कि समाज में सौहार्द को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी उठा सके। इस तरह आयोजन से यह संदेश जाता है कि धर्म और जाति से ऊपर उठकर इंसानियत सबसे बड़ी चीज़ है। जब लोग एक-दूसरे के धर्म और परंपराओं को सम्मान देते हैं, तो समाज में शांति और सद्भाव बना रहता है।इस अवसर पर प्रधानाचार्य अरमान हुसैन ने कहा इस तरह के आयोजनों से समाज में प्रेम और भाईचारे की भावना और अधिक प्रगाढ़ होती है। राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन का यह प्रयास सराहनीय है, जो यह दर्शाता है कि प्रेम, सौहार्द और एकता ही किसी समाज की असली ताकत होती है। आज इफ्तार पार्टी में सादात अनवर तौफीक रजा मोहम्मद रेनू मोहम्मद गोल्डन मोहम्मद हैदर मोहम्मद जावेद जाहिद अली राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता राणा रणजीत सिंह संतोष ठाकुर नीरज कुमार सिन्हा धर्मेंद्र पांडे आनंद कुमार सिंहा विनोद सिंह प्रमोद सिंह आचार्य भट्टाचार्य डॉक्टर विकास राय धर्मेंद्र तिवारी दुख नंदन तिवारी विजय यादव अजय यादव मिथिलेश कुमार दिनकर पांडे अमित कुमार किशोर कुमार सुरेंद्र कुमार पांडे रामबालक पांडे शंभू शरण सिंह खुर्शीद आलम मोहम्मद खुर्शीद अरुण कुमार सिंह मंटू कुमार महेश यादव ललन कुमार बबलू गुप्ता विजय प्रसाद उर्फ काला नाग आदि

Back to top button
error: Content is protected !!