A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्रसमाचार

भारत ने पाकिस्तान से आयात करने पर लगाया प्रतिबंध

वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: प्राप्त हुई ताजा जानकारी अनुसार भारत ने पाकिस्तान से आने वाले सभी सामानों के आयात पर रोक लगा दी है। भारत सरकार ने पाकिस्तान से आयात किये जाने सभी सामानों रोक लगाने को लेकर शनिवार 03 मई को नोटिफिकेशन भी जारी किया है। नोटिफिकेशन में कह् गया कि इस रोक से किसी को छूट चाहिए तो सरकार से अनुमति लेना होगा। इसी बीच मध्यप्रदेश के जबलपुर और महाराष्ट्र के चंद्रपुर स्थित आर्डिनेन्स फैक्ट्री के कर्मचारियों और अधिकारियों के अवकाश को भी रद्द कर दिया गया है। जानकारी अनुसार भारत सरकार ने शुक्रवार की देर रात को पाकिस्तान के सूचना प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार का एक्स एकाउंट भी ब्लॉक कर दिया है। भारत सरकार ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का ऑफिशियल यूट्यूब चैनल और इंस्टा एकाउंटस को भी ब्लॉक कर दिया है। पाकिस्तानी फौज ने लगातार नौवें दिन भी जम्मू-कश्मीर के कूपवाड़ा उरी अखनूर में सीजफायर का उल्लंघन किया है। भारतीय सेना भी लगातार इस फायरिंग का जवाब दे रही है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!