
वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ राज्य में आज 03 मई 2025 से रजिस्ट्री से संबंधित दस नये सुविधाएं लागू होने जा रही हैं। जानकारी के अनुसार पंजीयन विभाग के द्वारा छत्तीसगढ के आम नागरिकों की सुविधा पारदर्शिता और दस्तावेजों की सुरक्षा के ध्यान में रखकर पंजीयन प्रणाली को पूरी तरह से डिजिटल एवं सरल बनाया गया है। पंजीयन सुविधाओं में आधार आधारित प्रमाणीकरण, आनलाईन सर्च डाउनलोड, कैशलेस भुगतान सुविधा, डिजीलॉकर , व्हाटसएप नोटिफिकेशन, घर बैठे पंजीयन सुविधा, डिजी डॉक्युमेंट, स्वतः नामांतरण सुविधा आदि तकनीकि सेवाएं इसमे शामिल है। इन सुविधाओं की शुरुआत आज छत्तीसगढ प्रदेश के मुख्यमंत्री विषणुदेवसाय जी करेंगे। अब आम नागरिक रजिस्ट्री से संबंधित सेवाएं घर पर ही रहकर प्राप्त कर सकेंगे इससे नागरिकों का धन और समय भी बचेगा। संपत्तियों में आधार लिंक होने से बायोमेट्रिक के माध्यम से पक्षकार की पहचान आधार डाटाबेस से की जा सकती है। संपत्ति खरीदने से पूर्व जांच पड़ताल रजिस्ट्री की जानकारी के लिए पंजीयन कार्यालय में स्वयं या वकील के माध्यम से उपस्थित रहकर सर्च करना पड़ता है इस प्रक्रिया को आनलाईन बनाया गया है। जनता को घर बैठे सर्च सुविधा होने से पक्षकारों को रजिस्ट्री कार्यालय के चक्कर नही लगाने होंगे इससे आम जनता धोखेबाजी से भी बचेगी। पक्षकारों की सुविधा के लिए आनलाईन सर्च के साथ भार मुक्त प्रमाण पत्र आनलाईन जारी करने का प्रावधान भी किया गया है । स्टॉप शुल्क पंजीयन शुल्क का भुगतान पक्षकार अब अपनी सुविधानुसार यूपीआई नेट बैंकिंग क्रेडिट कार्ड आदि माध्यमों से कर सकते है। पंजीयन प्रणाली में पक्षकारों को व्हाटसएप के माध्यम से नोटिफिकेशन भेजे जाने का भी प्रावधान किया गया है। डिजीलॉकर के माध्यम से दस्तावेजों को सुरक्षित स्टोर किया जा सकेगा।






