
प्रेस विज्ञप्ति
महासमुंद जिला, छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा
मुख्यालय-छत्तीसगढ़ी भवन
ठा.प्यारेलाल सिंह मार्ग
हांडीपारा रायपुर (छ.ग.)
मो. 98271-50001
जिला- कार्यालय
छत्तीसगढ़ी भवन
अपना मार्केट महासमुंद(छ.ग.)
मो.9009087379
महासमुंद 2 मई 2025।राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा का 3 मई 2025 को दोपहर 02 बजे खैरझिटी श्री राम जानकी मंदिर में बैठक आयोजित है।बैठक के मुख्य अतिथि राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के अध्यक्ष श्री अनिल दुबे होंगे। बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा कर आगामी कार्यक्रम की होगी घोषणा (1) माननीय उच्च न्यायालय के आदेश में किसानों की हुई है जीत, शासकीय भूमि,काबिल कास्त भूमि, नेशनल हाईवे की भूमि,किसानों की भूमि खाली करना होगा।(2) अवैध करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट के औद्योगिक प्रदूषण पर राज्य सरकार कार्यवाही कर करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड कारखाना को कराए बंद। इस पर ग्राम पंचायतें भी प्रस्ताव पास करें।(3) कानूनन अवैध करणी कृपा उद्योग को बंद कराने।(4) क्षेत्र में बेमौसम बारिश,ओला गिरने से किसानों का फसल,सब्जी बुरी तरह नुकसान हुआ है जिसका लागत के अनुसार उचित मुआवजा दिए जाने।
(5) 28 फरवरी किसान ट्रैक्टर रैली पर आपातकाल जैसे व्यवस्था बनाकर ट्रैक्टर जप्ती किसानों की गिरफ्तारी कर लोकतंत्र की हत्या करने वाले जिला प्रशासन पर कार्यवाही कराने।उपरोक्त सभी बिंदुओं पर चर्चा कर आंदोलन की रूपरेखा तैयार किया जाएगा।बैठक में सत्याग्रह आंदोलनकारी किसान,क्षेत्र के पंच,सरपंच,पीड़ित किसान मजदूर शामिल होंगे।
अशोक कश्यप
जिला संगठन प्रभारी
सत्याग्रह आंदोलनकारी प्रभारी
मो.9009087379
Vande Bharat live tv news,Nagpur
Editor
Indian council of Press,Nagpur
Journalist
Contact no.9422428110/9146095536
HEAD OFFICE Plot no.18/19,Flat
no.201,Harmony emporise Payal -
pallavi society new Manish Nagar
somalwada nagpur- 440015





