
प्रेस विज्ञप्ति
महासमुंद जिला, छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा
मुख्यालय-छत्तीसगढ़ी भवन
ठा.प्यारेलाल सिंह मार्ग
हांडीपारा रायपुर (छ.ग.)
मो. 98271-50001
जिला- कार्यालय
छत्तीसगढ़ी भवन
अपना मार्केट महासमुंद(छ.ग.)
मो.9009087379
अवैध करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट के विरुद्ध संवैधानिक लड़ाई के साथ सड़क की लड़ाई गांव- गांव मशाल जुलूस,पदयात्रा के साथ जवाब लेने पहुंचेंगे जिलाधीश कार्यालय महासमुंद,9 मई को पुनः जुटेंगे किसान – किसान मोर्चा
महासमुंद 3 मई 2025। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आज विश्व धरोहर सिरपुर बचाने संकल्प बद्ध राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अवैध करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट के समस्त असंवैधानिक कार्य औद्योगिक प्रदूषण माननीय उच्च न्यायालय के आदेश का परिपालन कराने 3 साल से चले आ रहे किसान सत्याग्रह आंदोलनकारियों की बैठक दोपहर 02 बजे से श्रीराम जानकी मंदिर खैरझिटी में प्रारंभ हुई।बैठक के मुख्य अतिथि राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के अध्यक्ष श्री अनिल दुबे उपस्थित थे।बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा कर किया गया। (1) माननीय उच्च न्यायालय के आदेश में किसानों की हुई है जीत,शासकीय भूमि,काबिल कास्त भूमि,नेशनल हाईवे की भूमि,किसानों की भूमि खाली करने बुलडोजर चलाने की कार्यवाही किया जाए (2) अवैध करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट के औद्योगिक प्रदूषण पर राज्य सरकार कार्यवाही कर करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड कारखाना को बंद करने की कार्यवाही करे।(3)क्षेत्र में बेमौसम बारिश,ओला गिरने से किसानों का फसल,सब्जी बुरी तरह नुकसान हुआ है जिसका लागत के अनुसार उचित मुआवजा दिए जाने के लिए जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा जाएगा (4) 28 फरवरी किसान ट्रैक्टर रैली पर आपातकाल जैसे व्यवस्था बनाकर ट्रैक्टर जप्ती किसानों की गिरफ्तारी कर लोकतंत्र की हत्या करने वाले जिला प्रशासन पर कार्यवाही कराने।उपरोक्त सभी बिंदुओं पर चर्चा कर आंदोलन की रूपरेखा तैयार किया गया। जिसमें संवैधानिक लड़ाई के साथ सड़क की लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया गया। गांव गांव मशाल जुलूस पदयात्रा के साथ जवाब लेने पहुंचेंगे जिलाधीश कार्यालय महासमुंद।पुनः 9 मई को जुटेंगे किसान।बैठक में खैरझिटी, कौंवाझर, मालिडीह,पिरदा,भोरिंग,गुंडरूडीह,जोबा,कांपा,बिरकोनी,तेंदुवाही,कुकराडीह,लहंगर,पीढ़ी,बंदोरा,अचानकपुर के सैकड़ों किसान महिला किसान उपस्थित थे। जिसमें प्रमुख रूप से अशोक कश्यप,हेमसागर पटेल,दशरथ सिन्हा,रूपसिंह निषाद लीलाधर पटेल,कुमार बरिहा,नाथूराम सिन्हा, कुंजलाल चेलक,शत्रुघन बैरागी, बाबूलाल साहू,शत्रुघन साहू,दीनदयाल साहू,धर्मेंद्र यादव,अमजद खान,तोषण सिन्हा,इंदरमन साहू,प्रहलाद ध्रुव, बल्ला सिन्हा,सुकालू सतनामी,पंचराम भास्कर,नरेश धीवर,कृष्ण कुमार साहू श्रीमती राधा बाई सिन्हा,श्यामबाई ध्रुव,टुकेश्वरी ध्रुव,रमशिला पटेल, धनेश्वरी यादव,जमुना यदु,रामबाई ध्रुव,बनवासा यादव ,उर्मिला यादव सहित भारी संख्या में किसान,महिला किसान उपस्थित थे।
अशोक कश्यप
जिला संगठन प्रभारी
सत्याग्रह आंदोलनकारी प्रभारी
मो.9009087379
Vande Bharat live tv news,Nagpur
Editor
Indian council of Press,Nagpur
Journalist
Contact no.9422428110/9146095536
HEAD OFFICE Plot no.18/19,Flat
no.201,Harmony emporise Payal -
pallavi society new Manish Nagar-
Somalwada-440015