
मुरादाबाद में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर मिनी
मेट्रो ओर बाइक की भिड़त में दो बचों सहित पांच लोग
गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की हालत
नाजुक है।
मुरादाबाद में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर शनिवार
दोपहर ये दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में दो मासूम
बच्चे सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें
जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव मौलागढ़ में 10 साल का एक
बच्चा ई रिक्शा चला रहा था। इसी बीच सामने से आ
रही एक तेज रफ्तार बाइक ई रिक्शा में जा घुसी। टक्कर
इतनी भयंकर थी कि बाइक पर सवार चार लोग और
मिली मेट्रो चल रहा 10 साल का बच्चा गंभीर रूप से
घायल हो गए।घटना के बाद हाईवे पर हड़कंप मच गया। सूचना पर
पहुंची पुलिस ने घायल हुए बाइक सवार अनस, उसके
दो भाई मुस्तफा, अली हैदर और मां महेशर व ई रिक्शा
चला रहे 10 साल के बच्चे को एंबुलेंस की मदद इलाज
के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
मिनी मेट्रो चला रहे बच्चे की हालत नाजुक बताई जा
रही है। घायल अली हैदर पुत्र बाबू निवासी करनपुर ने
बताया कि हम सब लोग बाइक पर सवार होकर 4 बजे
के समय अपने मामा के घर लालपुर गांव जा रहे थे।
बाइक मेरे बड़े भाई अनस चला रहे थे।
तभी मौलागढ़ पहुंचने पर एक बच्चा सामने से मिनी मेट्रो
( ई रिक्शा) लेकर आ रहा था। अनियंत्रित होकर बाइक ई
रिक्शा में जा घुसी।