A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेखरगोन

खरगोन// लाडली लक्ष्मी उत्सव का हुआ आयोजन

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती भारती अवास्या के मार्गदर्शन में परियोजना भीकनगांव अंर्तर्गत लाडली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यकम का आयोजन ग्राम के सभी आंगनवाड़ियो में किया गया। विकासखंड का मुख्य कार्यक्रम अम्बेंडकर भवन में किया गया।

कार्यकम के मुख्य अतिथि श्री दिनेश जायसवाल उपाध्यक्ष जनपद पंचायत भीकनगांव एवं विशेष अतिथि श्री शांतिलाल मुकाती अध्यक्ष निर्माण समिति जनपद पंचायत भीकनगांव, श्री मुकेश कुश वाह प्रतिनिधि जनपद मबावि समिति थे। कार्यक्रम के शुरू आत में स्वागत भाषण श्री राजेश केरावत परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियेजना भीकनगांव द्वारा दिया गया। इस दौरान बताया गया कि प्रतिवर्ष 2 मई को लाडली लक्ष्मी उत्सव का आयेजना किया जाता है। इसका उद्देश्य जनमानस को कन्या जन्म के प्रति जागरूक करना है, समाज में लाडली लक्ष्मी योजना के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में लाडली बालिकाओ द्वारा गीत कविता प्रस्तुत की गई। बालिकाओ द्वारा अपनी स्वयं की सफलता की कहानी भी बताई गई। कार्यक्रम में श्रीमती शारदा यादव, पुष्पा चौधरी एवं उर्मिला द्वार गीत की प्रस्तुति दी गई। कार्यकम बालिकाओ को आश्वासन पत्र भी वितरित किये गये। कार्यक्रम के अंत में एक पेड़ लाडली लक्ष्मी के नाम पर लगाया गया। कार्यक्रम में श्री प्रवीण नायक खंड समन्वयक, श्री भागीरथ चौहान, तरंग वाजपेई, संगीता सांवले, प्रेमलता, नंदा, पिंकी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!