?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
बलिया

एक्स डे कोचिंग इंस्टिट्यूट रानीगंज में मनाया गया साइनिंग स्टार सेलिब्रेशन

 

बलिया-बैरिया।एक्स डे चैलेंज कोचिंग इंस्टीट्यूट रानीगंज बाजार द्वारा रविवार को साइनिंग स्टार सेलिब्रेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में कोचिंग संस्थान के चमकते सितारों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेल अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने संबोधित किया।अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने शिक्षा के महत्ता को बताते हुए रोजगारपरक शिक्षा पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि शिक्षा हर समस्या का समाधान है।शिक्षा के बल पर हम बड़े से बड़े सपनों को पूरा कर सकते हैं। साथ ही शिक्षा कहा कि शिक्षा समाधान खोजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। शिक्षा के माध्यम से, लोग ज्ञान, कौशल और समझ हासिल करते हैं, जिससे वे अपने जीवन में बेहतर निर्णय ले सकते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा वो साधन है जो सभी बधाओं को तोड़ कर मनुष्य को परिवार, समाज व देश में सिर उठा कर जीने का मौका देता है।संस्थान के संचालक अश्विनी सर ने बताया कि पिछले वर्ष दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में इस कोचिंग के 15 से अधिक छात्र छात्राओं ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किये जिन्हें आज सम्मानित किया गया।जिसमें मुख्य रूप से 10 वीं की निक्की वर्मा 96 प्रतिशत सोनम सिंह 93 प्रतिशत संस्कृति सिंह 92 प्रतिशत अनुभव यादव 92 प्रतिशत अंक पाकर संस्थान का नाम रोशन किया।वही इंटर की परीक्षा में श्रेय राय 90 प्रतिशत व सोनू यादव 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किया था।बताया कि इस संस्था से निकले छात्रों ने दिल्ली, प्रयागराज व काशी हिन्दू विश्विद्यालय में जाकर उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।इन जगमगाते सितारों को मुवमेंटम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्राचार्य श्री राम शर्मा प्रोफेसर प्रेम प्रकाश सिंह पूर्व प्रधान विनोद सिंह विवेकानंद गिरी विनय सिंह संतोष सिंह ने अपने विचार रखे।कार्यक्रम के अंत में एक्स डे चैलेंज कोचिंग इंस्टीट्यूट के संचालक अश्विनी सर ने कार्यक्रम में आए समस्त गणमान्य लोगों का आभार जताया।

IMG 20250330 WA0511IMG 20250330 WA0509

Back to top button
error: Content is protected !!