
संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा से दिनांक 30 मार्च,2025 दिन रविवार को जिला मुख्यालय गढ़वा में ब्रह्म विद्या विहंगम योग संस्थान जिला इकाई गढ़वा द्वारा स्वर्वेद शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ संस्थागत प्रदेश के अन्न मंत्री उपेन्द्र नाथ मिश्रा ने अखंड दीप प्रज्ज्वलन एवं सदगुरु देव के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
इस अवसर पर लगभग 500 गुरु भाई बहनों ने अपने माथे पर अध्यात्मिक स्वर्वेद ग्रंथ एवं हाथों में ‘अ ‘ अंकित श्वेत ध्वजा लेकर सड़कों पर यात्रा किए। विहंगम योग का प्रचार प्रसार पुरे विश्व स्तर पर चल रहा है। शोभा यात्रा के संचालक प्रोफेसर अरविंद प्रसाद, परशुराम विश्वकर्मा गुप्ता एवं जवाहर दुबे ने सदगुरु देव द्वारा लिपिबद्ध ध्वजा गान, स्वर्वेद के दोहे एवं अन्य ग्रंथों को गाकर मानव को ईश्वरीय धार से जोड़ने का प्रयास किया। शोभायात्रा टाऊन हॉल से चलकर अंतर्राज्यीय बस स्टैंड तथा पुनः वापस रंका मोड़ होते हुए दानरो नदी किनारे विसर्जन किया गया जहां सभी गुरु भाई बहनों को जलपान कराया गया और सभी ने संस्थागत अधिकारियों का भाव उद्गार श्रवण किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप मे भारती जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अलखनाथ पांडेय एवं उमेश अग्रवाल भी उपस्थित होकर भारतीय नववर्ष की बधाई दिए । श्री पांडेय ने कहा कि आज के परिवेश में अपने संस्कृति को जीवंत रखने के लिए अध्यात्म आवश्यक है जों विहंगम योग संस्थान प्रदान कर रहा है। वृहद भंडारे के साथ कार्यक्रम को संपन्न किया गया।
मौके पर अधिवक्ता ललित कुमार पाण्डेय,संयोजक सुरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा, किशोरी प्रसाद सोनी, उषा सोनी, अनीता देवी,जवाहर दुबे, सुदामा प्रसाद,राम प्रताप अग्रवाल, उदय साह, राम लाल ठाकुर, परमानंद यादव, बासुकीनाथ विश्वकर्मा, सभी प्रखंड के अधिकारी एवं सैकड़ों की संख्या में गुरु भाई बहन उपस्थित थे।
Discover more from Vande Bharat Live Tv News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.