A2Z सभी खबर सभी जिले कीChhattisgarh Elections 2023COVID-19FinanceInsuranceLok Sabha Chunav 2024MP Election 2023Technologyअन्य खबरेउत्तर प्रदेशकृषिटेक्नोलॉजीमनोरंजनराजस्थान विधानसभा चुनाव 2023लाइफस्टाइलवर्ल्डकप 2023

राजस्थान महिला दिवस का फलोदी जिले में जिला कलेक्टर द्वारा हुआ आगाज

  1. फलोदी

 

 

 

 

राजस्थान दिवस का महिला सम्मेलन से हुआ आगाज

जिला स्तरीय कार्यक्रम में पीएम सूर्य घर योजना की लाभार्थी महिलाओं को वितरित किए गए इंडक्शन कुक टॉप

जिला कलक्टर ने राजीविका स्वयं सहायता समूहों को 3 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपए का उपलब्ध करवाया ऋण

फलौदी,25 मार्च। राजस्थान दिवस के सात दिवसीय समारोहों की श्रृंखला में मंगलवार को नगर परिषद टाउन हॉल में भव्य महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। वर्चुअली माध्यम से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला कलक्टर एच.एल अटल, अतिरिक्त जिला कलक्टर अजय, उपखंड अधिकारी सुनील पंवार, एसीईओ ललित कुमार गर्ग, सीडीपीओ प्रीति शर्मा सहित आमजन ने देखा।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में महिला सम्मेलन में लाड़ो प्रोत्साहन योजना के तहत पहली किश्त का डीबीटी हस्तांतरण, महिला समूहों को सी.आई.एफ. राशि का हस्तान्तरण, विवेकानन्द स्कॉलरशिप योजना के लाभान्वित मेधावी छात्राओं को स्वीकृति, महिला प्रमुख परिवार को एल.पी.जी. सब्सिडी राशि का डीबीटी हस्तांतरण किया गया। साथ ही अति कुपोषित बच्चों के लिए टेक होम राशन में दूध 15 ग्राम से 25 ग्राम देने के दिशा निर्देश, सोलर दीदी हेतु दिशा-निर्देश, प्रथम चरण में बर्तन बैंक योजना के दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलक्टर एच.एल अटल द्वारा प्रधानमंत्री सौर घर योजना/आर आर ई सी के तहत महिलाओं को इंडक्शन कुक टॉप का वितरण किया गया। इस दौरान उन्होंने राजीविका स्वयं सहायता समूहों को 3 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपए का ऋण उपलब्ध करवाया गया। जिला कलक्टर ने कहा कि सम्मेलन में राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं का लाभ महिलाओं को सीधे डीबीटी के माध्यम से दिया गया। राज्य सरकार किसान, युवा, महिला एवं गरीब के कल्याण, उत्थान एवं आमजन के लिए गुड गवर्नेंस हेतु प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में राजस्थान दिवस (30 मार्च, 2025 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) वृहद् स्तर पर मनाया जा रहा हैं।

26 मार्च को आयोजित होगा किसान सम्मेलन एवं एफपीओ कार्यक्रम:-

जिला कलक्टर ने बताया कि राजस्थान दिवस के सात दिवसीय समारोहों की श्रृंखला में बुधवार 26 मार्च को किसान सम्मेलन एवं एफपीओ कार्यक्रम का आयोजन नगर परिषद सभागार में किया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!