बलिया

शिक्षा के लिए बच्चों का अनूठा अभियान, नारों से दी शिक्षा की अहमियत का संदेश

ग्राम पंचायत भीखाछपरा में निकली स्कूल चलो रैली

 

बलिया। बलिया जनपदके बैरिया क्षेत्र के भीखाछपरा गांव में स्कूल चलो अभियान के तहत एक अनोखी पहल देखने को मिली। ग्राम पंचायत में अवस्थित विद्यालयो के छात्रों ने गुरुवार को शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए रैली निकाली।
छात्र-छात्राएं ‘सब पढ़े सब बढ़े’ का संदेश लिखे बैनर लेकर चले। उन्होंने ‘आधी रोटी खाएंगे-स्कूल पढ़ने जाएंगे’ और ‘मम्मी पापा हमें पढ़ाओ-स्कूल चलकर नाम लिखाओ’ जैसे प्रेरक नारे लगाए।रैली को खण्ड शिक्षा अधिकारी पंकज मिश्र एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुनील सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में कम्पोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुशील ओझा,प्राथमिक विद्यालय पश्चिमी के अमित शर्मा राहुल सरोज,नीरज मिश्र,रचना सिंह,राजू राम,ओमप्रकाश,प्रमोद चौहान,सौरभ सिंह शामिल रहे।यह अभियान नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 की शुरुआत के मौके पर आयोजित किया गया। रैली के दौरान बच्चों ने पूरे गांव का भ्रमण किया और अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया। रैली के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों से 6 से 14 वर्ष के बच्चों का स्कूल में नामांकन कराने की अपील की।

अधिक से अधिक बच्चो को शिक्षा से जोड़ना ही अभियान का मुख्य उद्देश्य: पंकज मिश्र

इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कह कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा से जोड़ना है।उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही बच्चों का भविष्य संवरेगा। उन्होंने शिक्षकों से 6 से 14 साल के सभी बच्चों का स्कूलों में प्रवेश करने का आह्वान किया। शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ हो गया है। अधिक से अधिक बच्चों के नामांकन कराया जाय। बच्चों के माता पिता को बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरुक करने पर जोर दिया।इसके पूर्व प्रधानाध्यापक सुशील ओझा द्वारा खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं शिक्षक संघ अध्यक्ष का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम स्वागत किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!