

कांठ (मुरादाबाद, यूपी)
स्थानीय स्तर पर शांति व्यवस्था के उद्देश्य से शनिवार को जुमे की नमाज के समय पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आईपीएस कुंवर आकाश सिंह ने पुलिस क्षेत्राधिकारी कांठ अपेक्षा निम्बाडिया के साथ फोर्स को साथ लेकर कांठ नगर में फ्लैग मार्च किया। इसी के साथ शांति व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस ने क्षेत्र में संवेदनशील क्षेत्रों को देखा। लोगों से शांति व्यवस्था में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की गई। इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक कांठ विजेंद्र सिंह और कस्बा चौकी प्रभारी योगेश मलिक आदि भी फोर्स के साथ मौजूद रहे। बता दें कि संसद में वक्फ संशोधन विधेयक के पारित होने के बाद से स्थानीय स्तर पर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। पुलिस और प्रशासन के द्वारा हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
[yop_poll id="10"]











