A2Z सभी खबर सभी जिले की

नगर पंचायत सरीला में व्यापत भ्रष्टाचार पर हिन्दू महासभा हुई मुखर, जांच को दिया ज्ञापन

नगर पंचायत सरीला में व्यापत भ्रष्टाचार पर हिन्दू महासभा हुई मुखर, जांच को दिया ज्ञापन

 

 

नगर पंचायत सरीला में व्यापत भ्रष्टाचार पर हिन्दू महासभा हुई मुखर, जांच को दिया ज्ञापनIMG 20250406 WA0039 IMG 20250406 WA0040

 

हमीरपुर- जनपद हमीरपुर की सरीला नगर पंचायत आए दिन विकास कार्यों में पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा सरकारी धन के भ्रष्टाचार के आरोपो और नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासद की तनातनी को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती है ताजा मामला नगर पंचायत सरीला में हुई अवैध संविदा भर्ती से जुड़ा हुआ है जिस पर राष्ट्रीय हिंदू महासभा टी के जिला अध्यक्ष रामकुमार ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र उप जिलाअधिकारी सरीला को सौंप कर शासन स्तर से कमेटी गठित कराकर जांच कराने की मांग की है दिए पत्र में राष्ट्रीय हिंदू महासभा ( टी) के जिला अध्यक्ष रामकुमार ने बताया कि पूर्व में भी नगर पंचायत सरीला में करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार की जांच का मामला अभी शासन में लंबित है और अध्यक्ष पवन अनुरागी ने अपने कार्यकाल में भी अपने चहेते लोगों को संविदा कर्मी के रूप में नियम विपरीत नियुक्त कर लाखों रुपए का भ्रष्टाचार किया है जिसमें कई बार शिकायत करने पर भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई उन्होंने सरीला नगर पंचायत में हुई अवैध संविदा भर्ती मामले की उच्चस्तरीय जांच करने और पूर्व में हुए नगर पंचायत सरीला में करोड़ों के भ्रष्टाचार पर शासन से कमेटी गठित कराकर पुनः जांच कराये जाने की मांग जनहित में की है वही जब इस संबंध में उप जिलाधिकारी सरीला से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पत्र मिला है शासन को भेज कर जांच करवाई जाएगी

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!