?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

महंगी हुई रसोई गैस: घरेलू सिलेंडर पर ₹50 की बढ़ोतरी, अब 853 रुपये में मिलेगा.बढ़ते महंगाई के वजह से सर्वसामान्य लोग, गृहिणी का बहुत बजेट बिगड़ेगा। उस अपनी प्रतिक्रिया दीजिए।

महंगी हुई रसोई गैस: घरेलू सिलेंडर पर ₹50 की बढ़ोतरी, अब 853 रुपये में मिलेगा.बढ़ते महंगाई के वजह से सर्वसामान्य लोग, गृहिणी का बहुत बजेट बिगड़ेगा। उस अपनी प्रतिक्रिया दीजिए।

           प्रेस विज्ञप्ति 
            नई दिल्ली 

महंगी हुई रसोई गैस: घरेलू सिलेंडर पर ₹50 की बढ़ोतरी, अब 853 रुपये में मिलेगा.
आम जनता को एक और महंगाई का झटका लगा है। केंद्र सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में ₹50 प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह बढ़ोतरी सामान्य उपभोक्ताओं और उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों, दोनों पर लागू होगी। नई दरें 8 अप्रैल सुबह से लागू होंगी। अब सामान्य उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलोग्राम वाला रसोई गैस सिलेंडर ₹803 से बढ़कर ₹853 का हो गया है, जबकि उज्ज्वला योजना के तहत यह ₹503 से बढ़कर ₹553 में मिलेगा।

मंत्री ने कहा कि यह कदम तेल विपणन कंपनियों को हुए ₹43,000 करोड़ के नुकसान की भरपाई के उद्देश्य से उठाया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि एलपीजी की कीमतों की हर 2-3 सप्ताह में समीक्षा की जाती है, जिससे आगे चलकर फिर संशोधन संभव है। इस फैसले से रसोई का बजट प्रभावित होगा और आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। हालांकि, सरकार का कहना है कि उत्पाद शुल्क में वृद्धि का बोझ पेट्रोल-डीजल पर नहीं डाला जाएगा।

बढ़ते महंगाई के वजह से सर्वसामान्य लोग, गृहिणी का बहुत बजेट बिगड़ेगा। उस अपनी प्रतिक्रिया दीजिए।

 VANDE Bharat live tv news,Nagpur 
            Editor 
 Indian council of Press,Nagpur 
          Journalist 

Contact no.9422428110/9146095536
Plot no.18/19,Flat no.201,Harmony
emporise Payal -pallavi society new
Manish Nagar somalwada nagpur -440015

Back to top button
error: Content is protected !!