
महराजगंज।
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज
बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी
महाराजगंज 8 अप्रैल। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के 8 साल पूरे होने के अवसर पर पार्टी कार्यालय पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला प्रभारी राम जियावन मौर्य, जिलाध्यक्ष संजय पांडेय और सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया। प्रदर्शनी में योगी सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को प्रदर्शित किया गया ।प्रदर्शनी में योगी सरकार के 8 साल की उपलब्धियों’ की प्रदर्शनी का थीम ‘सेवा, सुरक्षा और सुशासन’ रखा गया है, जो सरकार के प्रमुख लक्ष्यों को दर्शाता है।इसमें सरकार की आठ सालों की उपलब्धियों को दिखाने के लिए विभिन्न विकास कार्यों को दर्शाया गया है।इस प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों को मॉडल के रूप में प्रदर्शित किया गया है । यह प्रदर्शनी सरकार के किए गए विकास कार्यों की झलक देती है और राज्य में हुए अभूतपूर्व बदलाव को दिखाती है। इस अवसर पर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने बीते 8 वर्षों में गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की ‘सेवा, सुरक्षा व सुशासन’ नीति के तहत जनता को बेहतर प्रशासन और योजनाओं का सीधा लाभ मिला है।
उन्होंने कहा,”प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के सभी को योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। सरकार की प्राथमिकता जनता की सेवा और सुरक्षा है। जिला प्रभारी राम जियावन मौर्य ने कहा कि ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद यह 8 वर्ष सुशासन का काल है। यह एक स्वर्ण काल है। पूरे देश में उत्तर प्रदेश जो पहले एक बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था। आज वह उत्तर प्रदेश माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में डिजिटल उत्तर प्रदेश, औद्योगिक क्रांति के उत्तर प्रदेश के रूप में जाना जा रहा है। आज उत्तर प्रदेश लाखों करोड़ों किसानों को किसान सम्मान निधि बिना एक रुपए के लीकेज का देने वाला राज्य जाना जा रहा है। जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि मैं पूरे देश की बात कहूं तो हमारा देश वह देश नहीं है जब हमारे देश के प्रधानमंत्री बाकी देश के नेताओं के पीछे खड़े होते थे। अब अमेरिका के राष्ट्रपति हमारे प्रधानमंत्री के पीछे खड़े होते हैं। इस अवसर पर जिला महामंत्री बबलू यादव,जिला मंत्री गौतम तिवारी, वरिष्ठ नेता अजय कुमार श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव,पूर्व मंडल अध्यक्ष यंत्री मधेशिया, अभिषेक मिश्रा, बलराम दुबे, डी सी एफ चेयरमैन अशोक तिवारी, प्रधान रवि पांडेय, संजीव शुक्ला, वीरेंद्र लोहिया सहित तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Discover more from Vande Bharat Live Tv News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.