A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

शोभायात्रा में उपखण्ड अधिकारी द्वारा जारी अनुमति की शर्तो के उल्लंघन पर एक की गिरफ्तारी।*

गिरफ्तार आरोपी बस्सी स्कूल में प्रधानाचार्य।

गंगरार कस्बे में रामनवमी के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान विवादित झांकी को रोकने के मामले में उपखंड मजिस्ट्रेट गंगरार द्वारा जारी अनुमति में उल्लेखित शर्तों का उलंघन करने पर गंगरार थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी वर्तमान में बस्सी स्कूल में प्रधानाचार्य हैं।
पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि रविवार को सम्पूर्ण जिले में रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। इसी क्रम में गंगरार कस्बे में निकाली गई शोभायात्रा के दौरान एक विवादित झांकी को रोका जाकर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों द्वारा समझाईश भी की गई। उपखण्ड मजिस्ट्रेट गंगरार द्वारा रामनवमी के अवसर पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा में अनुमति की शर्ते व नियम रखे गए थे। उक्त शर्तो की गंम्भीर अवहेलना करते हुए लोक सेवक के निर्देशों की पालना नहीं करने पर स्वीकृति के बिना शोभायात्रा में शामिल विवादास्पद झांकी के संदर्भ में गंगरार थाने पर प्रकरण दर्ज किया गया। इसी मामले में पुलिस ने मंगलवार को आरोपी साडास हाल शिवशक्ति नगर गंगरार निवासी 59 वर्षीय शंभूलाल लखारा पुत्र नंदलाल लखारा को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शंभूलाल लखारा बस्सी के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!