A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशजालौन

नवरात्र पर सामाजिक संगठन अटल जन शक्ति संगठन ने किये धार्मिक अनुष्ठान और हवन, कन्या भोज।।

IMG 20250408 WA0035 1
जगम्मनपुर (जालौन) – चैत्र नवरात्रि हिन्दू नव वर्ष के अवसर पर बाबा साहब मंदिर पंचनदा धाम पर सामाजिक संगठन अटल जन शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक अमन नारायण अवस्थी जी की अध्यक्षता में मां भद्रकाली के समक्ष नवरात्र के सभी 9 दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ वैदिक मंत्रोच्चार के सहित पूरा करवाया गया । नवरात्र के प्रारंभ से नवमी तक दुर्गासप्तशती का पाठ एवं हवन पूजन किया गया जिसमें अटल जन शक्ति संगठन के सभी पदाधिकारीगण व सदस्य उपस्थित रहे ।
नवरात्र के प्रथम दिवस से नवमी तक संगठन ने योगेन्द्र नारायण त्रिपाठी के द्वारा हवन व पूजन कराया। सप्तशती पाठ संगठन के अध्यक्ष अमन नारायण अवस्थी राष्ट्रीय सचिव योगेंद्र नारायण त्रिपाठी जिला कार्यालय सचिव ऋषभ सेंगर एवं अन्य पदाधिकारियों के द्वारा निंरतर नव दिन दुर्गासप्तशती का पाठ किया गया , नवमी के दिन पाठ एवं हवन पूजन के बाद कन्या पूजन व भोज व प्रसाद वितरण कराया गया।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन नारायण अवस्थी ,राष्ट्रीय सचिव योगेन्द्र नारायण त्रिपाठी,प्रदेश कार्यालय सचिव प्रशान्त ठाकुर, बुंदेलखंड प्रभारी अंजनी सोनी,जिला मिडिया प्रभारी घनश्याम सेंगर, कार्यकारिणी सदस्य दीपेश रावत, शिवम सेंगर, लोकेश रावत, शीलू प्रजापति,करन लक्ष्यकार ,सौरभ कुमार, ,अर्जुन सेंगर, ऋषभ सेंगर आदि अन्य सदस्य व भक्त गण उपस्थित रहे।
व कार्यक्रम के उपरांत संगठन की मीटिंग हुई जिसमे संगठन से जुड़ें नये सदस्यों के साथ चर्चा की गई एवं भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!