पीएम का वाराणसी आगमन, SPG के IG ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, दिए निर्देश
वाराणसी।
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित वाराणसी आगमन को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। पीएम राजातालाब के मेंहदीगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे। SPG के IG ने मंच और पंडाल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों संग चर्चा की। वहीं सुरक्षाबलों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
एसपीजी के आईजी ने निर्माणाधीन मंच और हेलीकॉप्टर लैंडिंग के लिए बनाए जा रहे तीन हेलीपैड की जांच की। जनसभा स्थल पर बन रहे 64 फुट लंबे और 32 फुट चौड़े मंच का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े रोड मैप को बारीकी से जांच की। इस दौरान मौके पर मौजूद एसपीजी से जुड़े अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों को चौकसी बनाए रखने के निर्देश दिए।
मंच और हेलीपैड के निरीक्षण के बाद जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की टीम भी मौके पर मौजूद रही। निरीक्षण के समय अपर पुलिस आयुक्त डॉ. एस. चन्नप्पा, डीसीपी गोमती जोन प्रमोद कुमार, एसीपी राजातालाब अजय श्रीवास्तव, एसडीएम शिवांगी सिंह के साथ-साथ पुलिस बल और पीएसी के जवानों की तैनाती रही।
खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय मासूम की मौत, कालोनाइजर की लापरवाही का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
10/07/2026
सीएम डैशबोर्ड में महराजगंज पुलिस का दमदार प्रदर्शन, गोरखपुर रेंज में नंबर-1 और प्रदेश में 8वां स्थान
10/07/2026
स्कूल बसों पर यातायात पुलिस की सख्ती, सुरक्षा मानकों का हुआ व्यापक निरीक्षण फिटनेस, सीसीटीवी, फर्स्ट एड बॉक्स और फायर सेफ्टी की जांच, नियम तोड़ने वालों के चालान
10/07/2026
उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक का किया भौतिक सत्यापन, गड़बड़ी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई, विक्रेताओं को स्टॉक व मूल्य सूची प्रदर्शित करने के निर्देश
10/07/2026
चोटीला में ग्रामीण सेवा शिविर, समस्याओं का हुआ समाधानः 7 पटृटे वितरण, बंटवारा और सीमांकन सहित कई सेवाओं का ग्रामीणों को मिला लाभ।
10/07/2026
नवागत डीआईजी निमाड़ रेंज सुश्री सिमाला प्रसाद ने संभाला पदभार
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!