A2Z सभी खबर सभी जिले की

ब्रजपत मे मृत हुई महिला के परिवार से मिले हम पार्टी पदाधिकारी l

प्रेस विज्ञप्ति

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से०)

वज्रपात में मृत हुई महिला के परिवार से मिले हम पार्टी पदाधिकारी

दिनांक 17 अप्रैल 2025 को हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से०) के एक प्रतिनिधिमंडल शेरघाटी प्रखंड के गोपालपुर पंचायत अंतर्गत ग्राम महम्मदपुर में विगत 15 अप्रैल को वज्रपात की चपेट में आकर दिवंगत हुई महमदपुर ग्राम निवासी अंजनी देवी के परिजनों से संवेदना प्रकट करने पहुंचे।

प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री नारायण प्रसाद मांझी, जिला उपाध्यक्ष श्री सुधीर यादव तथा जिला संगठन सचिव श्री राम स्नेही मंडल शामिल थे।

पार्टी प्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली तथा उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही, उन्होंने तत्काल राहत सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में संबंधित पदाधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र अऩुदान राशि निर्गत करने की मांग पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

मृतका के पति श्री डुगुन मंडल ने बताया कि 15 अप्रैल को उनकी पत्नी खेत से गेहूं की कटाई कर घर लौट रहे थे, तभी अचानक तेज गरज और चमक के साथ हुए वज्रपात की चपेट में आने से अंजनी देवी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से०) इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करता है । पीड़ित परिवार के साथ इस दुखद घड़ी में हर संभव मदद के लिए साथ खड़ी है उक्त बातें पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुधीर यादव ने कही।
मौके पर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष गरीबन मांझी पंचायत अध्यक्ष अशोक मांझी ओम प्रकाश सिंह महेंद्र मांझी उर्मिला देवी आदि उपस्थित थे।

नारायण प्रसाद मांझी
जिला अध्यक्ष, गया
हम (से०)

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़


Discover more from Vande Bharat Live Tv News

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!