A2Z सभी खबर सभी जिले कीCOVID-19FinanceInsuranceLok Sabha Chunav 2024Technologyअन्य खबरे

वाहन रैली के साथ हुआ महावीर गुणगान

IMG 20250409 WA0081जावरा—श्री संयुक्त जैन महावीर जयंती उत्सव समिति द्वारा मनाया जा रहा है पांच दिवसीय जन्म कल्याणक महोत्सव के चौथे दिन वाहन रैली के साथ ही वीर गुणगान का आयोजन हुआ तथा दोपहर में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता एवं रांगोली प्रतियोगिता हुई साथ ही प्रातः 7:00 बजे प्रभात फेरी का आयोजन हुआ जो नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुए समापन सागर साधना सदन में हुआ।
उपरोक्त जानकारी संस्था के सहसैव ललित भंडारी एवं शेखर नाहर एवं प्रचार सचिन अभय जैन मंत्री एवं रवि दुग्गड तथा निश्चल पोखरना ने देते हुए बताया कि आयोजन के तीसरे दिन चौपाटी क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें महिलाओं ने 16 सपना जी के साथ भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव का चित्रण किया हुआ था तथा महिलाएं हाथों में भगवान महावीर स्वामी के संदेश की तक्तियां लेकर चल रही थी। प्रभात फेरी में समिति के अध्यक्ष अभय कोठारी, महासचिव शिखर धारीवाल, कैलाश बारोड,संरक्षक चंद्र प्रकाश ओस्तवाल नागिन चंद सकलेचा,कमलनाहटा, सुनील कोठारी प्रभात फेरी संयोजक अतुल मेहता,वीरेंद्र सेठिया सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ जन, महिलाएं बालिका एवं युवा भगवान महावीर स्वामी का जयकारा लगाते एवं नृत्य करते हुए चल रहे थे।
प्रातः श्वेतांबर जैन वरिष्ठ महासंघ द्वारा जीव दया समिति पर गायों को चारा खिलाया गया इस अवसर पर अभय सुराणा,पुखराज पटवा,सुजानमल कोचट्टा उपस्थित थे।
इसी क्रम में प्रातः 11:00 बजे ध्वजारोहण का कार्यक्रम पिपली बाजार पर रखा गया जिसमें मुख्य रूप से चंद्र प्रकाश ओस्तवाल ,धरमचंद चपडोद नगीनलाल सकलेचा ,अभय कोठारी, शिखर धारीवाल ,कैलाश बारोड, आशीष दासोत, अजय सकलेचा, राजेश बरमेचा,सुनील पोखरना,अजय करनावट, अर्चना करनावट,चित्रा ओस्तवाल,आदि समिति प्रमुख उपस्थित थें।इसी क्रम में दोपहर 3:00 बजे सागर साधना सदन सोमवारिया पर गवली बनाओं दीप सजाओ प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों व महिलाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के आयोजन जेएसजी संगिनी,जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप, एवं चंदा प्रभु दिगंबर जैन महिला मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित थे।
चल समारोह समिति के संयोजक संदीप राजा की समिति के संयोजक या तीन सकलेचा के सीजन अशोक चोपड़ा निलेश धारीवाल पारस छाजेड़ सुभाष टुकड़िया सुभाष डूंगरवाल पारस सकलेचा प्रकाश जैन पटवारी सारिका कॉलोनी के साथ ही जैन सोशल ग्रुप जावरा मैत्री जैन सोशल ग्रुप एक्टिव सखी सहेली ग्रुप पुण्य सम्राट शिक्षा समिति के पदाधिकारी ने श्री संयुक्त जैन महावीर जयंती उत्सव समिति द्वारा मनाया जा रहा है पंचकल्याणक महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील समाज जनों से की है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!