प्रवीण कुमार #VandeBharat न्यूज़ :हरियाणा आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फरीदाबाद से ड्रग फ्री प्रदेश की चलाई जा रही मुहीम को आगे बढ़ाते हुए साइक्लोथों 2.0 को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ साइक्लोथॉन 2.0 यात्रा को फरीदाबाद से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आज पिंक टी-शर्ट में मातृशक्ति ने नशे के खिलाफ इस आंदोलन का नेतृत्व किया। मैं सभी माताओं-बहनों को दोनों हाथ जोड़कर नमन करता हूं। यह बहुत ही गर्व और हर्ष का विषय है कि जहां-जहां भी यह साइक्लोथॉन यात्रा गई है, वहां-वहां इसके स्वागत में प्रदेश के मेरे परिवारजनों ने पलक-पांवड़े बिछा दिए और फूल वर्षा व मालाओं से भव्य स्वागत किया। युवा वर्ग से मैं आह्वान करता हूं कि नशे का त्याग कर अपनी ऊर्जा का सकारात्मक प्रयोग "विकसित भारत-विकसित हरियाणा" बनाने में करें, ताकि प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के विजन को साकार किया जा सके।