A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेहरियाणा

हार के बाद भी निभा रहे है वादे –हल्का डबवाली के गांव – गांव में बना रहे है लाइब्रेरीयां…… झुट्टीखेड़ा में दिग्विजय चौटाला ताऊ देवीलाल के नाम पर बनवाई लाइब्रेरी

IMG 20250504 WA0299

हार के बाद भी निभा रहे है वादे –हल्का डबवाली के गांव – गांव में बना रहे है लाइब्रेरीयां…… झुट्टीखेड़ा में दिग्विजय चौटाला ताऊ देवीलाल के नाम पर बनवाई लाइब्रेरीIMG 20250504 WA0297

रिपोर्टर इंद्रजीत

लोकेशन डबवाली

जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने एक बार फिर यह साबित किया है कि वे सिर्फ वायदे नहीं करते, बल्कि उन्हें निभाते भी हैं – चाहे सत्ता में हों या विपक्ष में। डबवाली हलके के गांव झुट्टीखेड़ा में उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान जो संकल्प लिया था, अब वह साकार रूप ले चुका है। 4 मई को दिग्विजय चौटाला ने ताऊ देवीलाल जी के नाम पर तैयार की गई लाइब्रेरी का विधिवत शुभारंभ किया।

जनता के बीच बना विश्वास का नाम – दिग्विजय सिंह चौटाला

गांव झुट्टीखेड़ा के ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान दिग्विजय सिंह चौटाला ने गांव- गांव में युवाओं के लिए पढ़ाई व प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी हेतु एक- एक लाइब्रेरी बनवाने का वायदा किया था। चुनाव परिणाम कुछ भी रहे, लेकिन दिग्विजय चौटाला अपने संकल्प पर अडिग रहे और अब हर गांव को एक आधुनिक पुस्तकालय की सौगात मिल रही है।

हार कर भी काम करने की मिसाल कायम की

डबवाली विधानसभा क्षेत्र में चुनाव भले ही जननायक जनता पार्टी हार गई, लेकिन दिग्विजय चौटाला ने हार को कभी बहाना नहीं बनने दिया। उन्होंने हलके के युवाओं, छात्रों और गांव-गांव में विकास को लेकर जो वादे किए थे, उन्हें लगातार पूरा कर रहे हैं। इससे पहले भी वे हल्का डबवाली के लगभग आधे से भी ज्यादा गांवों में लाइब्रेरियां और खेल संसाधन उपलब्ध करवा चुके हैं।

लाइब्रेरी से युवाओं को मिलेगा पढ़ाई का बेहतर माहौल

झुट्टीखेड़ा की यह लाइब्रेरी ग्रामीण परिवेश के युवाओं के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगी। यहां बैठकर विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे, सामान्य ज्ञान बढ़ा सकेंगे और किताबों से जुड़ाव बढ़ेगा। दिग्विजय चौटाला का मानना है कि “ताऊ देवीलाल जी ने हमेशा ग्रामीण नौजवानों की ताकत पर भरोसा किया और शिक्षा को हथियार मानकर समाज को जागरूक करने का काम किया।” उसी सोच को आगे बढ़ाते हुए यह पुस्तकालय स्थापित किया गया है।

ग्रामीणों ने जताया आभार, दी शुभकामनाएं

झुट्टीखेड़ा गांव के बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं ने दिग्विजय सिंह चौटाला का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज के समय में जब नेता चुनाव हारते ही क्षेत्र से दूरी बना लेते हैं, वहीं दिग्विजय चौटाला जनता के बीच पहले से ज्यादा सक्रिय नजर आ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह लाइब्रेरी गांव के बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!