A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरबहराइच

बहराइच में सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर नहीं लगेगा जेठ मेला, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति, कानून व्यवस्था बिगड़ने का हवाला दिया

संवाददाता – दुष्यन्त वर्मा

रिपोर्ट –
उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच में सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर इस बार मेला नहीं लगेगा। प्रशासन ने इसकी अनुमति देने से इनकार किया है, प्रशासन का कहना है कि मेले में अवध, पूर्वांचल और देश के अन्य प्रदेशों से लगभग पांच लाख से अधिक लोग आते हैं। इसकी वजह से कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है।


Screenshot 2025 05 04 14 47 35 70 680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7सिटी मजिस्ट्रेट एवं सीओ सदर ने संयुक्त रूप से बयान जारी करके इसकी जानकारी दी।
सिटी मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर ने बताया कि दरगाह प्रबंध समिति द्वारा मेले के आयोजन के लिए पत्र आया था। इस पर रिपोर्ट तलब की गई थी। किसी भी अधिकारी ने मेले के आयोजन को संस्तुति नहीं दी।
सीओ ने बताया कि पहलगाम पर आतंकी हमले को देखते हुए कानून व्यवस्था सख्त है। मेले में पांच लाख से अधिक लोग आते हैं। ऐसी दशा में कानून व्यवस्था को लेकर समस्या हो सकती है। इसे देखते हुए मेले के आयोजन को संस्तुति नहीं दी गई।

[yop_poll id="10"]
Show More

DUSHYANT VERMA SHRAWASTI UTTARPRADESH

देश–विदेश, राजनीतिक, मनोरंजन, खेल जगत, एवं धार्मिक ताजा तरीन खबरें। वंदे भारत न्यूज परिवार का हिस्सा बनने एवं खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें। 👇🏻👇🏻🤙 7905555012दुष्यन्त वर्मा/ जिला संवाददाता वंदे भारत
Back to top button
error: Content is protected !!