


<img src="https://vandebharatlivetvnews.com/wp-content/uploads/2025/05/20250504_122402.png" alt="" width="772" height="471" class="alignnone size-large wp-image-486580" मुरादाबाद में रविवार सुबह नगर निगम के गोदाम में
भीषण आग लग गई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट
बताई जा रही है। गोदाम में नगर निगम का पुराना कबाड़
भरा था। आग की वजह से रामपुर रोड पर दूर तक धुएं
का गुबार छा गया।
मुरादाबाद में कटघर थाना क्षेत्र में गुलाबबाड़ी छोटी मंडी
में नगर निगम का पुराने कबाड़ का एमआरएफ सेंटर
बना हुआ है। इस गोदाम में आसपास का कूड़ा कबाड़
आता है। यहां से छंटनी के बाद गुलाबबाड़ी सेंटर जाता
है। रविवार सुबह करीब 7.30 बजे गोदाम में अचानक
आग लग गई।
आग की लपटें उठता देख लोगों ने पहले खुद आग पर
काबू पाने की कोशिश की। इसके बाद फायर ब्रिगेड और
पुलिस को घटना की सूचना दी गई। कटघर से दमकल
की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और गोदाम में लगी आग को
काबू किया।दमकल कर्मचारी का शिव कुमार का कहना है आग
लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। तत्काल मौके पर एक
गाड़ी के साथ पहुंचकर आग पर 10 मिनट में पूरी तरह
से काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण अभी पता
नहीं लग पाया है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट इसकी वजह
हो सकती है।





