
CA श्वेताभ तिवारी हत्याकांड: गैंगस्टर ललित
कौशिक समेत 4 आरोपी कोर्ट में पेश, अगली
सुनवाई 17 मई कोः
ःःमुरादाबाद के बहुचर्चित चार्टर्ड अकाउंटेंट श्वेताभ तिवारी
हत्याकांड में शनिवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। इस
मामले में पुलिस को घटनास्थल के वीडियो और फोटो
की पेन ड्राइव उपलब्ध कराने वाले गवाह रजत सिंह ने
कोर्ट में आकर अपने बयान दर्ज कराए।
थाना मझोला इलाके में 15 फरवरी 2023 की रात सीए
श्वेताभ तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इस मामले में पुलिस ने सिविल लाइंस के दीनदयाल
नगर निवासी गैंगस्टर और पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित
कौशिक, पाकबड़ा निवासी शूटर केशव शरण शर्मा,
भोजपुर के हिमायूंपुर निवासी खुशवंत सिंह उर्फ भीम
और कोतवाली के रेती स्ट्रीट निवासी विकास शर्मा को
जेल भेजा था।
सीए श्वेताभ तिवारी की प्रॉपर्टी हड़पने के लिए ललित
कौशिक ने केशव और खुशवंत को सुपारी देकर सीए
श्वेताभ तिवारी की हत्या कराई थी, इसके अलावा इस
हत्याकांड की साजिश रचने में विकास भी शामिल था।
रजत सिंह ने ही घटनास्थल के वीडियो और फोटो पुलिस
को उपलब्ध कराए थे। ललित कौशिक समेत सभी
आरोपी कोर्ट में हाजिर हुए। शनिवार को हुई सुनवाई में
गवाह रजत सिंह ने बयान दर्ज कराए।श्वेताभ तिवारी हत्याकांड में 17 मई को अगली सुनवाई
होगी। इस मुकदमे की सुनवाई एडीजे सात की अदालत
में चल रही है।




