A2Z सभी खबर सभी जिले की

ढाई वर्ष की मासूम बच्ची की ट्रैक्टर से कुचलकर हुई दर्दनाक मौत

ढाई वर्ष की मासूम बच्ची की ट्रैक्टर से कुचलकर हुई दर्दनाक मौत

 

 

मुस्करा ( हमीरपुर ) ढाई वर्ष की मासूम बच्ची ट्रैक्टर से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना से पूरे परिवार में चीख पुकार मच गई। वहीं ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और कार्रवाई शुरू कर दी।

मुस्करा थाना क्षेत्र की ग्राम गुंदेला निवासी महिपाल पुत्र गंगू सेन ने पुलिस को लिखित में बताया कि आज शुक्रवार समय करीब ढाई बजे दिन में नातिन वैष्णवी ढाई वर्ष पुत्री प्रिंस सेन अपने दरवाजे पर खेल रही थी, कि तभी मेरे ही गांव का निवासी तेजू पुत्र रामसनेही यादव तेज रफ्तार व लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए निकला और मेरी नातिन के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जिससे नातिन की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान लाखन सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए और कस्बा थाना पुलिस को मोबाइल फोन से सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश तिवारी पुलिस बल के घटनास्थल पर पहुंच गए और मासूम बच्ची के शव को कब्जे में ले लिया। और ट्रैक्टर को थाना ले आई। और बताया कि बच्ची के बाबा महिपाल से तहरीर प्राप्त हुई है जांच करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!