A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

सिन्धु जल संधि स्थगित करने के बाद चिनाब नदी का पानी भी रोका

वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार पाकिस्तान को लेकर आक्रामक रूख अपनाए हुए है। आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के हुए सिन्धु जल संधि को फिलहाल स्थगित कर दिया है। और अब चिनाब नदी के जल को भी पाकिस्तान जाने से रोक दिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार न्युज एजेंसी पीटीआई रिपोर्ट अनुसार जम्मू के रामबन मे बने हुए बगलिहार बांध से चिनाब का पानी रोक दिया गया है।प्राप्त जानकारी अनुसार आगे कश्मीर के किशनगंज बांध झेलम नदी का पानी पाकिस्तान जाने से रोके जाने की योजना है। जानकारी अनुसार इसी बीच रविवार को एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। जानकारी अनुसार इस मुलाकात में पहलगांव आतंकी हमले को लेकर दोनो के मध्य बातचीत हुई। 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में आतंकवादियो ने हमला कर 26 निर्दोष पर्यटकों की गोलीमारकर निर्दयता पूर्वक हत्या कर दी थी। इस आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने पाकिस्तान को लेकर कई कठोर कदम उठाए हैं-23 अप्रैल 2025सको पाकिस्तान के साथ सिन्धु जल संधि को स्थगित कर दिया। अटारी बाघा बार्डर को बंद कर दिया गया। पाकिस्तानी वीजा को रद्द कर दिया गया। पाकिस्तानी दूतावास पर कार्यवाही। 26 अप्रैल 2025 को आतंकी ठिकानों पर लगातार कार्यवाही। 28 अप्रैल- पाकिस्तानी नागरिकों को पाकिस्तान वापस किया गया। 29 अप्रैल- पाकिस्तानी मेडिकल वीजा भी रद्द। 30 अप्रैल- पाकिस्तान पर डिजिटल स्ट्राइक। 01 मई 2025- पाकिस्तानी।दूतावास कर्माचारियों की सीमा लागू। 02 मई- आईएमएफ पाकिस्तान लोन की समीक्षा को कहा गया । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के सीशल मीडिया एकाउंटस पर रोक। पाकिस्तान से प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से आयात पर रोक।।प्राप्त जानकारी अनुसार पंजाब पुलिस ने रविवार 4 मई को दो जासूसों को भी गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ जारी है।

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!