A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

ब्रेकिंग न्यूज | सहारनपुर: व्यापारियों ने जीआई सर्वे टैक्स के खिलाफ नगर निगम में दिया धरना, पार्षद टिंकू अरोड़ा का बड़ा बयान

सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष विवेक मनोचा के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों ने नगर निगम परिसर में जोरदार धरना प्रदर्शन किया और जीआई सर्वे को तत्काल निरस्त करने की मांग की।

ब्रेकिंग न्यूज | सहारनपुर: व्यापारियों ने जीआई सर्वे टैक्स के खिलाफ नगर निगम में दिया धरना, पार्षद टिंकू अरोड़ा का बड़ा बयान

 

रिपोर्ट: एलिक सिंह | वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ | सहारनपुर

 

 


 

सहारनपुर: नगर निगम टैक्स विभाग द्वारा जीआई सर्वे के आधार पर टैक्स में की गई बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष विवेक मनोचा के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों ने नगर निगम परिसर में जोरदार धरना प्रदर्शन किया और जीआई सर्वे को तत्काल निरस्त करने की मांग की।

 

 


 

क्या है मुद्दा?

 

नगर निगम द्वारा जीआई सर्वे के आधार पर कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर टैक्स 100% से 200% तक बढ़ा दिया गया है। व्यापारी इसे अन्यायपूर्ण और लूटखसोट बता रहे हैं। आरोप यह भी है कि नगर निगम के कुछ कर्मचारी टैक्स कम करने के एवज में अवैध वसूली कर रहे हैं।

 

 


 

विवेक मनोचा का तीखा बयान

 

“व्यापारी टैक्स देने से पीछे नहीं हटते, लेकिन अन्यायपूर्ण टैक्स नहीं सहेंगे।

अगर व्यापारी सिंहासन पर बैठा सकते हैं, तो उतराना भी जानते हैं।

यह जीआई सर्वे नहीं, जी-जान से लूटने की साजिश है।”

 

 

 

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि टैक्स वृद्धि वापस नहीं ली गई, तो व्यापार मंडल प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगा।

 

 


 

पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने खोला मोर्चा

 

पार्षद टिंकू अरोड़ा, जिन्होंने इस टैक्स का सबसे पहले विरोध किया था, धरने में शामिल होकर खुलकर व्यापारियों के साथ खड़े दिखे। उन्होंने कहा:

 

“सहारनपुर क्लब जैसी आलीशान संस्था का टैक्स सिर्फ ₹41,000 और आम व्यापारियों पर लाखों का टैक्स?

यह मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना नहीं, जनता के लिए विनाशकारी योजना बन गई है।”

 

 

 

उन्होंने साफ किया कि यदि ज़रूरत पड़ी तो वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे, लेकिन आमजन और व्यापारियों का शोषण नहीं होने देंगे।

 

 


 

अन्य नेताओं की प्रतिक्रिया

 

वरिष्ठ महानगर महामंत्री सुरेंद्र मोहन चावला और महानगर महामंत्री पुनीत चौहान ने नगर निगम पर भेदभाव के आरोप लगाए। उनका कहना है कि:

 

“चुनिंदा लोगों को टैक्स में छूट और ईमानदारी से टैक्स देने वालों को लूट! यह अन्याय अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

 

 

 

 


 

धरने में बड़ी भागीदारी

 

इस धरने में शहर के प्रमुख बाज़ारों के अध्यक्ष, गुरु सिंह सभा समिति के पदाधिकारी, और दर्जनों व्यापारी संगठनों के सदस्य शामिल रहे।

 

 


 

✍️ रिपोर्ट: एलिक सिंह

📞 संपर्क: 8217554083

📰 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ | जिला प्रभारी – भारतीय पत्रकार अधिकार परिषद

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!