?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

राज्य स्तरीय कलारीपयट्टु स्पर्धा के लिए पुर्वेश व मानसी का चयन

करेंगे चंद्रपुर जिल्हे का प्रतिनिधित्व

IMG 20250417 181039

 

:- दिनांक 27 से 29 अप्रैल 2025 कालावधी में नांदेड़ में होने वाली राज्यस्तरीय कलारीपयट्टू अंजिक्यपद स्पर्धा होने वाली है जिसमें महाराष्ट्र के संपूर्ण जिले अपने-अपने जिल्हों का प्रतिनिधित्व करेंगे जिसके लिए दिनांक १५ अप्रैल २०२५ को स्थानिक पैंथर्स स्पोर्टस अकादेमी बागला नगर , बाबुपेठ में चंद्रपुर जिल्हा चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया था जिसमें चंद्रपुर जिले की ओर से पुर्वेश अमित अग्रवाल व कु. मानसी गजेंद्रसिंह दरबार का चयन किया गया। कलारीपयट्टू यह खेल हाल ही में इंडियन ओलिंपिक द्वारा आयोजित उत्तराखंड में हुए राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में शामिल था. तथा इस राज्यस्तरीय स्पर्धा में विजयी खिलाड़ी खेलो इंडिया यूथ गेम व राष्ट्रिय स्पर्धा में महाराष्ट्र राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे. पुर्वेश अमित अग्रवाल यह कार्मेल अकादमी CISCE दाताला में कक्षा 8 वीं के विधार्थी है, तथा कु. मानसी गजेंद्रसिंह दरबार यह मुरलीधर बागला हायस्कूल, बाबुपेठ, चंद्रपुर में कक्षा ९ वी की विद्यार्थिनी है, तथा दोनों भी स्थानीय पैंथर्स स्पोर्टस अकादेमी में नियमित प्रशिक्षण करते है। इस उपलब्धि के अवसर पर पैंथर्स स्पोर्टस फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री. मुकेश पाण्डेय, सचिव श्री. उमेश पंधरे, श्री. सुमित शुक्ला, श्री. संजय पारधी, व बाकी पदाधिकारियों व सहयोगियों ने बहुत बहुत शुभकामनाएं दी तथा, खिलाड़ियों ने चयन का श्रेय अपने माता – पिता व NIS कोच श्री. मुकेश पाण्डेय सर को दिया। बाकी पदाधिकारियों और सहयोगियों ने आगे वाली राज्य स्तरीय कलरीपयट्टु स्पर्धा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी

Back to top button
error: Content is protected !!