
वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर -: अप्रैल का महिना बीतने मे अब दस दिन बचे है। मई अभी शुरू नही हुआ है। ऐसे में सूर्यदेव की तपन बढ़ती ही जा रही है। कल शनिवार को नागपुर का तापमान के हिसाब से देश का सबसे गर्म जिला रहा है। तापमान लगभग 44•7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज रविवार को तापमान शायद रिकार्ड तोड़ भी सकता है। आज सुबह से नागपुर में तेज धूप महसूस की जा रही है। घर से बाहर निकलने पर तेज धूप के चटकारे महसूस किये जा रहे हैं। जानकारी अनुसार नागपुर सहित विदर्भ में तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के अधिक ही बना हुआ है।अधिकतम तापमान के साथ न्युनतम तापमान भी बढ़ रहा है। रविवार को नागपुर का न्युनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस लगभग दर्ज किया गया। दोपहर होते हो बाहर सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है।
[yop_poll id="10"]









