A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेउत्तर प्रदेशगोंडा

चुनावी मौसम में शुरू हुआ सड़क निर्माण

गौरा सिंघनापुर-बेहटा मार्ग पर सिर्फ ऊपरी परत का काम, गड्डों की मरम्मत का दावा

चुनाव के मद्देनजर प्रशासन ने गौरा सिंघनापुर से बेहटा सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। अधिकारियों का दावा है कि सड़क के गड्डों की मरम्मत प्राथमिकता से की जाएगी।

Screenshot 20250419 141258 Gallery

मौके पर की गई पड़ताल में सामने आया कि वास्तविकता कुछ और है। सड़क निर्माण के नाम पर पुरानी सड़क पर केवल डामर और गिट्टी की नई परत बिछाई जा रही है। मूल समस्याओं का कोई स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह महज चुनावी वादों को पूरा करने का प्रयास है। उनका मानना है कि यह अस्थायी समाधान लंबे समय तक नहीं चलेगा। जल्द ही सड़क की स्थिति फिर से खराब हो जाएगी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि गौरा नकहरा संपर्क मार्ग की स्थिति भी खराब है। लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!