?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीCOVID-19FinanceInsuranceLok Sabha Chunav 2024Technologyअन्य खबरे

गोरख पाली में आचार्य अजय ( दिव्य दरबार गोडम )के रामकथा में अधिवक्ता चितरंजन पटेल हुए शामिल

गोरखपाली में आचार्य अजय (दिव्य दरबार, गोडम) के रामकथा में अधिवक्ता चितरंजय पटेल हुए शामिल

चतुर्थ दिवस पर होगा दिव्य दरबार का आयोजन…पंडित अजय उपाध्याय, व्यास आचार्य

शक्ति समाचार दिव्य दरबार गोडम धाम की असीम अनुकंपा से आचार्य पंडित अजय उपाध्याय_ व्यास पीठ के द्वारा ग्राम गोरखा पाली में भव्य राम कथा का श्रवण कराया जा रहा है।
रामकथा के मुख्य यजमान गोकुल पटेल के आग्रह पर आज उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजन पटेल के साथ श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव, नारायण मौर्य, अमित तंबोली, रिंकू निर्मलकर, रविंद्र उपाध्याय ने शामिल होकर व्यासपीठ से आशीर्वाद प्राप्त किया। व्यास आचार्य पंडित अजय उपाध्याय ने आज राम कथा के तृतीय दिवस पर अयोध्या कांड का वृतांत सुनाया। विदित हो कि आचार्य पंडित अजय उपाध्याय के द्वारा कथा के दरमियान कल दिव्य दरबार में लोगों के पर्चा बनाकर उनके कष्टों के हल बताया जाएगा। श्री राम कथा के आयोजक मुख्य यजमान गोकुल पटेल परिवार ने आम श्रद्धालु जन से आग्रह किया है कि सभी राम कथा रसपान कर पुण्य की भागी बने।
Screenshot 20250421 180036

Back to top button
error: Content is protected !!