A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

बिगड़ती कानून व्यवस्था महिलाओ के प्रति बढ़ते अपराध को लेकर मुख्यमंत्री निवास घेराव में शामिल हुए पूर्व विधायक चंद्रदेव राय *…

डहरिया संवाददाता बिलाईगढ़ –

 

 

IMG 20250421 WA0291 IMG 20250421 WA0287 IMG 20250421 WA0288 IMG 20250421 WA0290रायपुर!!बिगड़ती कानून व्यवस्था महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध के विरोध में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया। हजारों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता, पदाधिकारीगण, नेतागण, नगर निगम के पास एकत्रित होकर साय सरकार की नाकामियो को उजागर किया। उसके बाद कांग्रेसजन मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच किये।

 

 

 

इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इतने गर्मी में आप सभी का आना और सीएम हाउस का घेराव करना ऐतिहासिक है। यह लड़ाई छत्तीसगढ़ के हित के लिये है। यह लड़ाई सरकार के खिलाफ, भाजपा के खिलाफ, छत्तीसगढ़ की जनता की हक की लड़ाई है। छत्तीसगढ़ में माता, बहनों पर अत्याचार हो रहा है। सरकार जागने को तैयार नही वह सत्ता के नशे में मस्त है। छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया है। दुर्ग में 6 साल की बच्ची के साथ बलात्कार कर हत्या कर दी जाती है। वही लोरमी में 7 साल की बच्ची गायब है। कल हमने 10 किमी की पदयात्रा निकालकर ज्ञापन सौंपा। मरवाही में 9वी की छात्रा से बलात्कार हो गया है। बेमेतरा में 12 साल की बच्ची के साथ बलात्कार हो जाता है और हत्या कर दी जाती है। इस प्रदेश में माता, बहनों को बचाना है और भाजपा के सरकार को जगाना है। इससे पहले विधानसभा घेराव, ब्लाक, जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन भी किया गया था पर सरकार को कोई असर नही पड़ा। छत्तीसगढ़ में बलात्कार, लूट, डकैती, अपरहरण के आंकडे चौकाने वाले है। यूपी, बिहार जैसे हालात बन गये है। जहां जुल्म होगा, अन्याय होगा वहां कांग्रेस पार्टी हक दिलाने के लिये 24 घंटे तैयार है। विष्णुदेव सरकार छत्तीसगढ़ में भक्षक बन गये है। छत्तीसगढ़ में माताओं, बहनों को बचाना है। इसलिये कांग्रेस पार्टी छत्तीसढ़वासियो के हक के लिये लड़ाई लड़ते रहेगी। अहमदाबाद में पार्टी ने तय किया था कि कांग्रेस पार्टी न्याय की लड़ाई लड़ेगी। इस अन्याय सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी लड़ाई लड़ते रहेगी। आने वाले 3 साल हमें चुप नही बैठना है। सरकार के अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना होगा। हम पूर जज्बे के साथ लड़ाई लडें़गे। हमारे संघर्ष को कोई नही रोक पायेगा। हम विधानसभा, लोकसभा, निगम चुनाव हार गये पर हम रूकने वाले नही हम मजबूती के साथ आगे बढ़ेंगे। गोली खाने को तैयार है हर चुनौती के साथ डटे रहेंगे। आंधी निकल चुकी है। गांधी की आंधी कभी नही रूकेगी। मजबूती से लड़ाई लड़ी जायेगी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!