उत्तर प्रदेश

असफलता से सबक लेकर विश्व बर्धन ने छू लिया आसमान

भीखा छपरा के विश्व बर्धन सिंह का सिविल सेवा परीक्षा में 101 वां रैंक,संघर्ष ने दिलाई कामयाबी

 

बलिया-बैरिया। देश की सर्वोच्च प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम मंगलवार को जारी हो गया। इसमें बैरिया क्षेत्र के भीखा छपरा गांव के प्रभुनाथ सिंह के पुत्र विश्व बर्धन सिंह ने 101 वां रैंक हासिल कर द्वाबा वासियों का मान बढ़ाया है।प्रभुनाथ सिंह अपने परिवार के साथ पटना में रहते हैं।वे भारतीय रेल विभाग में कार्यरत थे अब वे रिटायर्ड हो गए हैं उनके पांच बेटे बेटियों में विश्व बर्धन सिंह सबसे छोटे है। विश्व बर्धन सिंह ने पटना के लोयोला हाई स्कूल से इंटर तक की शिक्षा प्राप्त की।इसके बाद वे चेन्नई के इंडियन मेरी टाइम यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री हासिल की।वहाँ से वे दिल्ली में रह कर यू पी एस सी तैयारी शुरू की।लम्बे संघर्षों के बाद आखिर वे सफल हो गए।उनके सफलता पर गांव में खुशी का माहौल है।


Discover more from Vande Bharat Live Tv News

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Back to top button
error: Content is protected !!