उत्तर प्रदेशबस्ती
महिला अस्पताल के ठीक सामने की गली बनी दलालों का अड्डा
✍️अजीत मिश्रा✍️
महिला अस्पताल के ठीक सामने की गली बनी दलालों का अड्डा
बस्ती (यूपी)।। जिला महिला अस्पताल के ठीक सामने की गली बनी दलालों का अड्डा। जिला महिला अस्पताल में आए मरीजों को बहला फुसला कर इसी गली में ले जाकर कराया जाता है जांच व अल्ट्रासाउंड। वह अन्य कई प्रकार की सुविधा देने की बात उनको बताई जाती है।
तमाम डॉक्टर का पर्चा भी इसी गली मे पैथोलॉजी व अल्ट्रासाउंड का आता है।मरीज को भ्रम में डालकर मोटी कमाई की जाती है। लोगों ने दबी जुबान में बताया कि इस गली में वैध वह अवैध तमाम पैथोलॉजी व अल्ट्रासाउंड की दुकान स्थापित हैं। कई बार अधिकारियों ने छापा मार कर कार्रवाई की कुछ दिन बाद फिर दुकाने खुल जाती हैं।
जब जिला मुख्यालय पर ही कार्रवाई के बाद भी कोई असर नहीं होता है तो इसको क्या कहा जाए
[yop_poll id="10"]







