A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेक्राइमदेश
Trending

पहलगाम हमला: आतंकवादियों ने जिन 28 लोगों की गोली मारकर हत्या ,17 घायल..पहलगाम टेरर अटैक की पढ़ें एक-एक डिटेल

पहलगाम से 6 किमी दूर स्थित पर्यटन स्थल बैसरन घाटी में हुई है. मंगलवार दोपहर में पर्यटक यहां घूम रहे थे. इसी बीच, दोपहर 2.45 बजे करीब छह आतंकी पहुंचे और अलग-अलग जगहों पर अटैक कर दिया. आतंकियों ने वहां मौजूद 45 पर्यटकों के समूह पर गोलियां बरसाईं. इनमें 28 टूरिस्ट की मौत हो गई.

नई दिल्ली:-कश्मीर की वादियां एक बार फिर दहशतगर्दों की गोलियों से थर्रा उठी हैं. आतंकियों ने अनंतनाग जिले के पहलगाम में खुलेआम नरसंहार किया है. जिन वादियों में देशभर से सैलानी घूमने पहुंचे थे, उसी वादी में दहशतगर्दों ने सैलानियों का पहले धर्म पूछा और फिर मौत के घाट उतार दिया.
pahalgama aataka hamal 71c10027eb9c86a97984102492371d122 1
आतंकियों ने हैवानियत की सारी हदों को पार कर दिया. किसी पत्नी के आंखों के सामने आतंकियों ने पति को गोली मार दी, किसी की आंखों के सामने परिजन को मार दिया. दहशतगर्दों ने एक-दो नहीं, बल्कि 28 सैलानियों को चुन-चुन कर मारा. दहशतगर्दी का ऐसा खौफनाक खेल खेला गया कि सुनकर किसी की भी रूह कांप उठे. चश्मदीदों ने जो देखा और उन पर जो गुजरी… आतंकियों की गोली से जो बच गए, उनकी आपबीती कलेजा चीर देने वाली है. जानिए पूरे घटनाक्रम को…

68081dd199fcd pahalgam terror attack 22530059 16x9 1

अनंतनाग दक्षिण कश्मीर में आता है और ये घटना अनंतनाग जिले के पहलगाम से 6 किमी दूर स्थित पर्यटन स्थल बैसरन घाटी में हुई है. मंगलवार दोपहर में पर्यटक यहां घूम रहे थे. इसी बीच, दोपहर 2.45 बजे करीब छह आतंकी पहुंचे और अलग-अलग जगहों पर अटैक कर दिया. आतंकियों ने वहां मौजूद 45 पर्यटकों के समूह पर गोलियां बरसाईं. इनमें 28 टूरिस्ट की मौत हो गई, जबकि 17 से ज्यादा लोग घायल हैं. मरने वालों में दो स्थानीय नागरिक शामिल हैं. आतंकी हमले के बाद जम्मू कश्मीर से दिल्ली तक हाईअलर्ट है.

680858794a197 20250423 230316113 16x9 1

अटैक से पहले की गई थी रेकी’, पहलगाम आतंकी हमले पर बड़ा खुलासा
बेसरन में घास से घिरा बड़ा मैदान है. बैसरन तक सिर्फ पैदल या घोड़ों के जरिए ही पहुंचा जा सकता है. हमले के बाद सुरक्षाबल पहलगाम से बेसरन पहुंचे. घायलों को निकालने के लिए हेलिकॉप्टर लगाए गए. कुछ घायलों को पहले पहलगाम में प्राथमिक उपचार दिया गया. उसके बाद जीएमसी अस्पताल अनंतनाग और श्रीनगर एम्स ले जाया गया.

6808a757a6d3f jammu and kashmir pahalgam terrorists shot and killed a husband 233944774 16x9 1

हमले के बाद कैसा था मंजर?

बैसरन में हमले की खबर मिलते ही पहलगाम की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया. घास के मैदान में लोगों ने किसी तरह छिपकर जान बचाई. कुछ पर्यटकों के वीडियो सामने आए हैं, जो हमले के बारे में जानकारी दे रहे हैं और बचकर भागते देखे जा रहे हैं. बड़ी संख्या में पर्यटक होटल छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए. मारे गए और घायल लोगों के परिवारों को कड़ी सुरक्षा के बीच पहलगाम क्लब ले जाया गया.

pahalgam attack first photo of suspected terrorist wielding ak 47 surfaces security forces step up hunt

बैसरन को क्यों बनाया टारगेट?

दरअसल, पहलगाम से बेसरन की दूरी 6 किमी है. पूरा इलाका पहाड़ों और घने जंगलों से घिरा है और काफी ऊंचाई पर स्थिति है. यहां तक वाहन भी नहीं पहुंच पाते हैं. यह पर्यटकों और ट्रैकर्स की पसंदीदा जगह है. इलाके में सुरक्षाबलों की तैनाती भी नहीं रहती है. पर्यटकों ने भी यही बताया कि जब आतंकियों ने हमला किया, तब वहां कोई फोर्स नहीं थी. चूंकि, घने जंगल के कारण भागना और छिपना आसान था, इसलिए नरसंहार के बाद आतंकी गायब हो गए. सूत्रों के मुताबिक इस एरिया में मोबाइल नेटवर्क और सुरक्षा बलों का बैकअप पहुंचने के समय को भी आतंकियों ने नोटिस किया था, उसके बाद हमले की प्लानिंग की गई होगी.
pahalgam terror attack gfx 1 12
यहां पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों की पूरी सूची दी गई है –

सुशील नाथ्याल, इंदौर

सैयद आदिल हुसैन शाह, पहलगाम

हेमंत सुहास जोशी, मुंबई

विनय नरवाल, हरियाणा

अतुल श्रीकांत मोनी, महाराष्ट्र

नीरज उधावानी, उत्तराखंड

बिटन अधिकारी, कोलकाता

सुदीप न्यूपाने, नेपाल

शुभम द्विवेदी, कानपुर

प्रशांत कुमार सतपथी, मालाश्वर ओडेसा

मनीष रंजन, बिहार

एन रामचंद्र, केरल

संजय लक्ष्मण लाली, ठाणे

दिनेश अग्रवाल, चंडीगढ़

समीर गुहर, कोलकाता

दिलीप दसाली, मुंबई

जे सचंद्रा मोली, विशाखापत्तनम

मधुसूदन सोमीसेट्टी, बेंगलुरु

संतोष जाघड़ा, पुणे

मंजू नाथ राव, कर्नाटक

कस्तूबा गणवोटे, पुणे

भारत भूषण, बेंगलुरु

सुमित परमार, गुजरात

यतेश परमार, गुजरात

तगेहलिंग, अरुणाचल प्रदेश

शैलेशभाई एच हिम्मतभाई कलाथिया, गुजरात

list2 3

किसने आतंकी हमला किया?

हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली है. सूत्रों के मुताबिक TRF और लश्कर के ओवर ग्राउंड वर्कर (OGW) की भी मदद ली गई है. सुरक्षा एजेंसियां इस एंगल पर छानबीन कर रही हैं. TRF का हिट स्क्वाड फाल्कन स्क्वाड है जो कि ‘हिट एंड रन’ की तकनीक पर काम करता है. सूत्रों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में ओवर ग्राउंड वर्कर की मदद से इस घाटी की रेकी की होगी, जिसके आधार पर आतंकियों ने हमला किया है.

images 6

recent photo 1745397676

कितना बड़ा हमला?

पर्यटकों पर यह 25 साल का सबसे बड़ा आतंकी हमला है. इससे पहले 2000 में अमरनाथ बेस कैंप पर हमले में 30 से ज्यादा नागरिक मारे गए थे और 60 घायल हुए थे. 2019 में घाटी के पुलवामा में भी बड़ा घातक हमला हुआ था. पीडीपी सहित तमाम संगठनों विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है और बुधवार को जम्मू कश्मीर बंद का आह्वान किया है. खुफिया सूत्र बताते हैं कि दहशतगर्दों ने पर्यटन स्थलों और होटलों की रेकी की थी. 300 राउंड फायरिंग की.

Pakistani terrorist 00

आतंकियों ने किसे बनाया टारगेट?

चश्मदीद बताते हैं कि आतंकवादी आर्मी और पुलिस की वर्दी पहनकर आए थे और मास्क लगाए थे. ये सभी मिनी स्विटजरलैंड कहे जाने वाले घास के मैदान में घुसे और गोलीबारी की. आतंकियों ने धर्म पूछकर पुरुषों को ही निशाना बनाया. एक महिला पर्यटक का कहना था कि आतंकियों ने पहले मेरे पति का धर्म पूछा और फिर मार दिया. हमले में मारे गए कर्नाटक के मंजूनाथ की पत्नी ने बताया कि जब उन्होंने आतंकियों से कहा कि आपने मेरे पति को मार दिया. मुझे भी मार दो. आतंकी बोला कि तुम्हे नहीं मारेंगे, जाओ मोदी को बता दो.

pahalgam terrorists 2

टूरिस्ट ने क्या बताया?

एक अन्य टूरिस्ट ने बताया कि हम सभी घूम रहे थे. कुछ लोग वहां रेस्टोरेंट में खाना खा रहे थे. अचानक गोलियों की आवाज गूंजी और अफरा-तफरी मच गई. हमलावर आतंकी अलग-अलग ग्रुप में थे. इनकी संख्या करीब 4 से 6 हो सकती है. आतंकी पूरे मैदान में घूम-घूमकर करीब से गोलियां चला रहे थे. करीब 10 से 15 मिनट तक आतंकियों ने पूरे इलाके में खूनी खेल खेला. उसके बाद भाग निकले. मैदान में चारों तरफ खून से लथपथ लोग पड़े थे. कोई कुर्सी पर पड़ा था, कोई जमीन पर गिरा मिला.

pti04 22 2025 000386b

बचाने के लिए कोई नहीं था…

चश्मदीद भी बताते हैं कि मौके पर सुरक्षा बलों का नामों निशान नहीं था. दहशतगर्दों से बचाने के लिए कोई नहीं था. गोलियों से जख्मी लोग तड़पते रहे, जिंदगी बचाने की भीख मांगते रहे, लेकिन यहां खौफ के सिवाय कुछ नहीं था. दहशतगर्दों ने सैलानियों को चुना. गोली मारने से पहले सैलानियों का धर्म पूछा. फिर चुन-चुन कर सैलानियों को गोली मारी.
pahalgam terror attack gfx 2 13

list1 0

आतंकियों का टारगेट पहले से तय था. हमले को रोकना तो छोड़िए, दहशतगर्द हमले को अंजाम देते हैं, सैलानियों को अपनी गोलियों का शिकार बनाते हैं और मौके से फरार हो जाते हैं. यानी सुरक्षा के तमाम दावे सिर्फ और सिर्फ खोखले साबित हुए. आतंक के चश्मदीद अभी तक सदमे से उभर नहीं पाए हैं.

pti04 22 2025 000257a
खुफिया एजेंसी को क्या आशंका?

बैसरन घाटी में जहां आतंकी हमला हुआ, उसके पास से एक संदिग्ध बाइक बरामद की गई है. काले रंग की इस बाइक पर कोई नंबर प्लेट नहीं है. खुफिया एजेंसियों के मुताबिक आतंकी हमले में एक से ज्यादा गाड़ियों का इस्तेमाल हुआ है. शक है कि टीआरएफ के ऑन ग्राउंड वर्कर की सकी मदद से आतंकियों के लिए वाहनों का इंतजाम किया गया. फिलहाल, इस संदिग्ध बाइक की जांच की जा रही है.

pti04 22 2025 000284a

सेना का क्या प्लान?

सेना ने आशंका जताई कि संभव है कि आतंकी जम्मू के किश्तवाड़ से दक्षिण कश्मीर पहुंचे और कोकरनाग के रास्ते बैसरन पहुंच हों. पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. ड्रोन की मदद ली जा रही है. हेलिकॉप्टर से तलाश की जा रही है. चारों ओर घेराबंदी की गई है. आज से बड़ा साझा ऑपरेशन शुरू किया जाएगा और दहशतगर्दों का खात्मा किया जाएगा. मंगलवार से ही आर्मी, CRPF, SOG, जम्मू कश्मीर पुलिस ने पूरे इलाके को घेर रखा है. हेलिकॉप्टर और ड्रोन का इस्तेमाल कर आतंकियों की तलाश की जा रही है. बुधवार सुबह दिल्ली से NIA की टीम श्रीनगर पहुंच गई. एनआईए की एक अन्य टीम भी श्रीनगर पहुंचेगी.
5f49b5bce46d0a94496df0bcdb76b8d6
क्या बदला लेगा भारत?

सवाल ये है कि क्या 2019 की तरह, 2025 में भारत बदलेगा लेगा. क्योंकि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में साल 2019 में सीआरपीएफ के काफिले पर जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमलावर आदिल अहमद डार ने हमला किया था, जिसमें 40 जवान शहीद हुए थे. ये 1989 के बाद कश्मीर में सबसे घातक हमला था. भारत ने 26 फरवरी 2019 को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की, जिसमें 300 से अधिक आतंकियों के मारे जाने का दावा किया गया.

pehlgam attack 1 2025 04 472e6dc3ee092461c65cdd643dbee072

अभी क्या स्थिति?

जम्मू-चंडीमढ़ (पुंछ) से हीरपुर (शोपियां) कश्मीर तक 35 किमी का रास्ता बंद किया गया है. संवेदनशील इलाका होने की वजह से किसी को आगे जाने की अनुमति नहीं है. जम्मू और कश्मीर के लोकल लोग अपने कामकाज या आवाजाही को लेकर पिछले 30 घंटों से 8 किमी लंबे जाम में फंसे हैं. वेस्ट बंगाल, महाराष्ट और ओडिशा से आए टूरिस्ट भी डरे और सहमे हुए हैं. किश्तवाड़ और चंडीमढ़ से जो रास्ता कश्मीर को जाता है, वहां पर ट्रैफिक रोका गया है. चंडीमढ़ में आम दिन में भी रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक रास्ता संवेदनशील इलाका होने की वजह से बंद किया जाता है लेकिन मंगलवार से आवाजाही को शाम 6 बजे से सुबह 9 बजे तक रोका गया है. लोगों की सुरक्षा को लेकर एहतियात बरता जा रहा है.

pahalgama ma aataka hamal 27426c13f17f86dacca859bb9c892996
Anantnag: Security personnel rush to the spot after terrorists attacked a group of tourists at Pahalgam, in Anantnag district, Jammu & Kashmir, Tuesday, April 22, 2025. At least 12 people suffered injuries in the attack, according to officials. (PTI Photo)(PTI04_22_2025_000249A)
एक्शन में मोदी सरकार

कश्मीर में यह हमला तब हुआ, जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भारत के दौरे पर हैं. अमरनाथ यात्रा से पहले पर्यटकों ने घाटी को खून से लहूलुहान किया है. जैसे ही पहलगाम में आतंकी हमले की खबर आई तो मोदी सरकार एक्शन में आ गई. कश्मीर से लेकर दिल्ली तक हलचल मच गई. पीएम मोदी सऊदी अरब से सीधे गृहमंत्री अमित शाह को फोन किया. फिर दिल्ली में हाई लेवल की मीटिंग हुई और उसके बाद अमित शाह जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हो गए. पीएम मोदी ने गृह मंत्री को तत्काल कार्रवाई करने और घटनास्थल पर जाने के लिए कहा था.

aataka hamal ka paugdhata sa malta katharaya gaha matara amata shaha 82d44ea590002ac9c3e74759bab82c9d

esdlspqk amit

गृह मंत्री शाह ने डाला डेरा

बुधवार सुबह पीएम मोदी सऊदी अरब के दौरे से लौट आए हैं. उन्होंने सुबह एयरपोर्ट पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मीटिंग की. NSA, विदेश सचिव और विदेश मंत्री से मुलाकात की. इससे पहले मंगलवार देर शाम श्रीनगर में गृह मंत्री शाह ने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ मंथन किया और सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए. गृह मंत्री आज पहलगाम जाएंगे.

दुनियाभर के देशों ने क्या कहा…

आतंकी हमले की अमेरिका, रूस, फ्रांस और इजरायल समेत दुनियाभर के तमाम देशों ने ना सिर्फ निंदा की, बल्कि हमले के जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की वकालत की. इन देशों ने भारत के साथ खड़े होने की बात कही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, हमारा देश आतंकवाद के खिलाफ जंग में भारत के साथ खड़ा है. ट्रंप ने पीएम मोदी से फोन पर बात की और कहा- आतंक के खिलाफ साथ देंगे. सऊदी अरब ने भी मदद की पेशकश की. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में साथ होने की बात कही है.

Untitled design 2025 04 23T160639.125 660x371 1

यूपी में भी अलर्ट

आतंकी हमले के बाद उत्तर प्रदेश में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है. हमले के बाद सभी जिलों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं. सभी कमिश्नरेट और जिलों को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया है. साथ ही प्रमुख धार्मिक स्थलों, पर्यटन केंद्रों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और हवाई अड्डों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. देर शाम डीजीपी प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें सुरक्षा को लेकर अहम दिशा-निर्देश दिए गए. नेपाल सीमा पर भी निगरानी और चौकसी बढ़ा दी गई है.

c9e18eef924be8ce291b758c9eb2af1d2

पहलगाम के आतंक का होगा हिसाब, शाम 6 बजे पीएम करने जा रहे कैबिनेट बैठक

पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम छह बजे इसे लेकर नई दिल्‍ली में कैबिनेट की बैठक करने जा रहे हैं. इस दौरान सभी केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे. शाम 6 बजे आज दिल्ली में सीसीएस की बड़ी बैठक होने वाली है, इसी बैठक पर सभी की नजरें हैं। इस मीटिंग में पता चलेगा कि सरकार का आगे का एक्शन प्लान क्या रहने वाला है। इस मीटिंग में तीनों सेनाएं भी शामिल रहेंगीं, ऐसे में सभी से आगे की रणनीति पर मंथन होगा।
pm modi 232640199
बात चाहे सर्जिकल स्ट्राइक की हो या फिर एयर स्ट्राइक की, उस समय भी स्टैंड बाय पर तो तीनों ही सेनाएं रही थीं। प्रधानमंत्री पाकिस्‍तान की नापाक हरकत का जवाब देने की योजना बना रहे हैं. इतनी बड़ी घटना के बाद पीएम मोदी अपना सउदी अरब का दौरा बीच में ही छोड़कर दिल्ली लौट आए हैं. यहां उन्होंने एयरपोर्ट ही पहलगाम टेरर अटैक को लेकर बैठक की. वहीं थोड़ी ही देर में वह कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्‍योरिटी की बैठक करेंगे.

इस आतंकी हमले में जान गंवाने वालों में नेपाल और यूएई के नागरिक भी शामिल हैं. इसके अलावा एक आईबी ऑफिसर और एक नेवी के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी पहलगाम आतंकी हमले में अपनी जान गंवाई.
pahalgam terror attack 2025 1745355502.jpg
गृह मंत्री अमित शाह इस वक्‍त श्रीनगर पहुंच चुके हैं. उन्‍होंने एलजी मनोज सिन्‍हा और सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला के साथ बैठक की. बताया जा रहा है कि कुल चार आतंकियों ने इस वारदात को अंजाम दिया, जिसमें से तीन पाकिस्‍तानी और एक लोकल कश्‍मीरी है. कांग्रेस पार्टी ने सरकार से कहा कि वो उनके साथ हैं. आतंकियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए. जब दोपहर को यह वारदात हुई तब सैलानी वहां घुड़सवारी कर रहे थे. तभी आतंकी वहां पहुंचे और उन्‍होंने पंजाबी में टूरिस्‍ट से उनका मजहब पूछा. पहचान स्‍थापित होने के बाद लोगों को मौत के घाट उतारा गया. इस दौरान करीब 50 राउड फायरिंग की गई. अमेरिका के उपराष्‍ट्रपति जेडी वैंस ने पहलगाम अटैक पर दुख जताया.

सूत्रों के मुताबिक मरने वालों में अधिकांश पुरुष हैं. मंगलवार दोपहर आतंकवादियों ने पर्यटकों पर बड़ा हमला कर दिया. पर्यटकों का नाम पूछ-पूछकर आतंकियों ने उनपर गोली चलाई. अनंतनाग जिले के बैसरन घाटी के ऊपरी इलाकों में टूरिस्‍ट घूम रहे थे, तभी अचानक उनपर गोलीबारी कर दी गई. पीएम नरेंद्र मोदी इस वक्‍त सउदी अरब में हैं. पीएम ने सउदी से गृह मंत्री अमित शाह को फोन मिलाया और तुरंत पहलगाम जाने का निदेश दिया.
images 16
गृह मंत्री पहलगाम के लिए दिल्‍ली से निकल चुके हैं. इससे पहले अमित शाह आईबी चीफ, जम्‍मू-कश्‍मीर के डीजी और सेना व सीआरपीएफ के आला अधिकारियों के साथ एक हाई-लेवल मीटिंग भी की. पीएम मोदी इस मीटिंग में वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग से उपलब्‍ध रहे. जम्‍मू-कश्‍मीर के सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला भी इस घटना को लेकर काफी गंभीर हैं. वो तुरंत ही पहलगाम के लिए निकल रहे हैं.
images 9
गृह मंत्री अमित शाह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक हाई-लेवल मीटिंग बुलाई है. बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में सेना, सीआरपीएफ और जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस के अलावा अधिकारी सहित जम्‍मू-कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल मनोज कुमार सिन्‍हा वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए मौजूद रहे. खुफिया सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक आतंकी टूरिस्ट के बड़े ग्रुप को टारगेट करने की फिराक में थे. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आतंकी फरार हो गए. सुनियोजित तरीके से टूरिस्‍ट को निशाना बनाया गया. गर्मियों के इस सीजन में घाटी में टूरिस्‍ट की संख्‍या काफी ज्‍यादा बढ़ जाती है. टूरिस्‍ट को निशाना बनाकर आतंकी जम्‍मू-कश्‍मीर में सैलानियों के प्रवेश को रोकना चाहते हैं.

Vishal Leel

Sr Media person & Digital Creator
Back to top button
error: Content is protected !!