A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

जम्मू कश्मीर के पहलगांव में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में अपनी जान गंवाने वाले पर्यटकों को नगर पालिका सभागार में श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

पालिकाध्यक्ष अखिलेश मेड़तवाल की सूचना पर नगर पालिका कार्यालय में अधिशासी अधिकारी तरुण लहरी, पूर्व ईओ रामगोपाल राजा, भाजपा चेचट मंडल अध्यक्ष हंसराज रायका पार्षद बच्चन सिंह सलूजा, भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेश काला, पार्षद विजय गौतम, रामेश्वर अहीर, रामचन्द्र, जसविंदर सिंह विक्की, भाजपा नेता सोनू हुड्डा,कुलदीप सिंह प्रधान, दौलत यादव आदि कई गणमान्य लोगों एवं सभी नगरपालिका कर्मचारियों ने उपस्थित रह कर प्रतीकात्मक तस्वीर के सम्मुख केंडल जला कर पुष्पार्पित किये और दो क्षण का मौन धारण कर आत्मीय श्रद्धांजलि अर्पित की।IMG 20250423 WA0404नगर पालिका अध्यक्ष की ओर से रामगोपाल राजा ने इस आतंकी हमले को दुर्भाग्यपूर्ण व कायराना हरकत बताते हुए कहा कि कोई भी धर्म या मजहब इस प्रकार निर्दोषों की जघन्य हत्या की अनुमति नहीं देता है। यह एक विकृत मानसिकता वाले लोगों की कार्टून है जिनके मंसूबे कभी कामयाब होने वाले नहीं हैं। नगर पालिका अध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल ने कहा कि यह घटना बहुत दुखद है और हिंदुस्तान इसका जवाब देगा सभी भारतवासी साथ हैं और इस दुख की घड़ी में समूचा रामगंजमंडी क्षेत्र पहलगांव के निर्दोष मृतकों व उनके परिवारजनों के साथ खड़ा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!