
प्रेस विज्ञप्ति
गया, 23 अप्रैल 2025, जिले के सभी प्रखंडों में 54 पंचायतों में ग्राम संगठनों के माध्यम से महिला संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में टीवी स्क्रीन से सुसज्जित 26 गाड़ियों की मदद से वीडियो दिखाकर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जहाँ संवाद रथ टीवी स्क्रीन से सम्बंधित कोई समस्या दिखी प्रोजेक्टर के माध्यम से भी संवाद कार्यक्रम को सुचारु रूप से चलाया गया। जिले में यह कार्यक्रम 3167 ग्राम संगठनों के मध्यम से लगभग दो महा तक चलाया जाना है।
महिला संवाद कार्यक्रम सभी जगह अपनी बात कहने के लिए महिलाओं में उत्साह देखा गया। उन्होंने यहाँ अपनी स्थानीय समस्यों जिक्र किया। साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं से मिले लाभ के विषय में बताया। आमस के कौन निवासी रीना देवी ने सर्कार ने महिलाओं को अनमनिर्भर करने के लिए बहुत अच्छी योजना चलाई है। पहले महिलायें बैंक जाने से कतराती थी लेकिन आज बेहिचक बात करती हैं। हमारी कोई थी आज हमारी भी पहचान है। पहले रास्ते में डर लगता था लेकिन पुलिस की वजह से आज स्थिति पहने से ठीक हुई है। नीमचक बथानी के नीमथु गांव में विकास ग्राम संगठन की दीदियों ने रोड़, पीने के पानी और लइब्रेरी की जरुरत के विषय में बताया। गुरारू की महिलाओं ने कहा चाहते है की सर्कार स्वच्छता पर ध्यान दे नाली- गली की सफाई की जाए। पानी की सुविधा सभी तक पहुंचे। किसी ने कहा सरकार को सबके लिए मुफ्त शिक्षा एवं स्वाथ्य सुविधा देनी चाहिए। नजदीक में अस्पताल हो, दवाई फ्री मिले। किसी ने कहा रोजगार के लिए बहार न जाना पड़े सरकार को ऐसा कार्य करना चाहिए। महिलयों ने संवाद कार्यक्रम में खुल कर अपनी आशा एवं आकांक्षाओं का जिक्र किया।
महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्हें कैसे आगे बढ़ना है बताया गया। योजनाओं की जानकारी के लिए उन्हें योजनाओं के विवरण वाला लीफलेट वितरित किये गए। उन्हें सरकार की महिला सशक्तिकरण नीति, महिला हेल्प लाइन, महिला आरक्षण, कन्या उत्थान योजना, अक्षर आँचल योजना, सतत जीविकोपार्जन योजना आदि की जानकारी दी गई। महिला संवाद कार्यक्रमों में महिलाओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के आधार पर उनकी सामुदायिक विकास संबंधी अपेक्षाओं और सुझावों का संकलन किया गया। इन कार्यक्रमों में गर्मी के वाबजूद महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रूप से बढ़ रही है, जिससे उनके सामुदायिक विकास में सक्रिय योगदान एवं जागरूकता देखने को मिला रही है।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़
Discover more from Vande Bharat Live Tv News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.