

साहिबगंज। राधानगर थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी गांव में बुधवार की दोपहर करीब दो बजे एक घर के छत पर रखे मक्का का फसल आग लगी से जलकर राख हो गया है।मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी निवासी रबिउल शेख के घर पर दोपहर को खाना बना रही थी।इसी दौरान तेज हवा चलने के कारण छत पर रखे मक्का का फसल व लकड़ी पर आग की चिंगारी गिर गई।जिससे सभी समान जलकर राख हो गया है।घटना की जानकारी राधानगर पुलिस को दी।इधर घटना की जानकारी मिलते ही राधानगर पुलिस ने अग्निशमन वाहन को घटनास्थल पर भेज दिया गया।वही स्थानीय लोगों ने अग्निशमन कर्मियों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। अग्नि पीड़ित परिवारों के अनुसार आगलगी में लगभग 85 हजार रूपए का हानि हुआ है।

