

साहिबगंज। राधानगर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार बुधवार को वाहन जांच अभियान चलाया। वाहन जांच का नेतृत्व राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज कर रहे थे। जानकारी के अनुसार राधा नगर पुलिस में थाना प्रभारी के नेतृत्व में उधवा- बरहरवा मुख्य सड़क स्थित राधानगर थाना के सामने दो पहिया वाहन जांच अभियान चलाया इस दौरान सड़क पर आवागमन कर रहे हैं दो पहिया वाहन चालकों को रोक कर जांच की। जांच के दौरान पुलिस ने चालकों से गाड़ी का कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस पेपर,जूता, हेलमेट सहित अन्य जरूरी चीजों की बारीकी से जांच की। इस संबंध में राधानगर थाना प्रभारी ने बताया कि देर शाम तक वाहन जांच अभियान जारी था।समाचार लिखे जाने तक वाहन जांच की जा रही थी।

