A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

BIG NEWS: मांस के बढ़ते दामों से मुस्लिम समाज में आक्रोश — 2027 के चुनाव में सपा को भारी नुकसान का डर!

सहारनपुर, 24 अप्रैल 2025 नगर निगम का स्लॉटर हाउस बंद होने के बाद मांस की महंगी आपूर्ति ने सहारनपुर के मुस्लिम वोटबैंक में तूल पकड़ा दिया है।

📰 BIG NEWS: मांस के बढ़ते दामों से मुस्लिम समाज में आक्रोश — 2027 के चुनाव में सपा को भारी नुकसान का डर!

सहारनपुर, 24 अप्रैल 2025
नगर निगम का स्लॉटर हाउस बंद होने के बाद मांस की महंगी आपूर्ति ने सहारनपुर के मुस्लिम वोटबैंक में तूल पकड़ा दिया है। 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के लिए यह एक बड़ा संकट बनता जा रहा है।

मांस के बढ़ते दामों से मुस्लिम समाज में बढ़ रहा है आक्रोश, विधानसभा चुनाव में सपा को होगा भारी नुकसान?…

निगम का कमेला बंद होने के बाद पूर्व सांसद की ALM फैक्ट्री से हो रही है महंगी दरो पर मांस की सप्लाई

सहारनपुर। 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में नगर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी से मुस्लिम वोट रूठ रहा है। इस संबंध में सूत्र जो जानकारी दे रहे हैं वह बड़ी हैरान कर देने वाली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 2027 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को जो मुस्लिम वोटो का नुकसान होगा इसका मुख्य कारण पूर्व सांसद वर्तमान में समाजवादी पार्टी नेता हाजी फजलुर रहमान के ALM स्लॉटर हाउस से नगर सीमा में महंगी दरों पर मांस की आपूर्ति होने से जनता में भारी नाराजगी है।

नगर निगम का कमेला बंद होने से ₹300 के करीब पहुंच मांस का रेट
बताया जा रहा है कि नगर निगम का कमला बंद होने के समय तक मांस का रेट 150 से ₹180 चल रहा था लेकिन जैसे ही NGT के आदेश पर कमेला बंद हुआ तो नगर सीमा में मांस की सप्लाई हरौडा स्थित ALM स्लॉटर हाउस से हो रही है। जिससे मांस का रेट दिनों दिन बढ़ते हुए ₹300 किलो के करीब पहुंच गया।

मांस की कीमतों पर नहीं है नगर निगम का कोई नियंत्रण,
नगर निगम का कमला बंद होने के बाद मांस के रेट पर एकाएक बड़ी बढ़ोतरी हुई है। इन बढी हुई कीमतों पर किसी का नियंत्रण नहीं है। जिससे 150 से 180 रुपए कीमतों पर बिकने वाला मांस को ₹300 में खरीदने से मुस्लिम समाज के बड़े वर्ग में रोष बढ़ रहा है।

इनसे तो भाजपा ही अच्छी है जो फ्री में राशन दे रही है, मांस बढी कीमतों पर आम मुस्लिम का कहना…
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक मध्यम वर्ग का आम मुसलमान पूर्व सांसद को मांस की बड़ी हुई कीमतों का जिम्मेदार मानता है और उनका यह भी कहना है कि नगर निगम के अधिकारियों की सेटिंग से ही गरीब जनता को महंगी कीमत पर मांस बेचकर लूटा जा रहा है। जबकि राहुल गांधी और अखिलेश यादव महंगाई के लिए बीजेपी की सरकार को जिम्मेदार ठहराते हैं लेकिन मोदी सरकार तो बिना भेदभाव के मुसलमान को राशन फ्री में राशन बांट रही है और यह अखिलेश यादव की पार्टी वाले ही मुस्लिमो को महंगी कीमतों पर मांस बेचकर भारी मुनाफा कमाने कमा रहे हैं। जिस कारण लोग बीजेपी को अच्छा कहने लगे हैं।

2027 विधानसभा चुनाव में महंगे मांस का मुद्दा, कही डुबो न दे समाजवादी पार्टी की लुटिया?…
नगर निगम सहित पूरे जनपद में जिस तरह बढी हुई कीमतों पर मांस बेचा जा रहा है इससे यही लग रहा है कि 2027 विधानसभा चुनाव में नगर विधानसभा सहित सभी विधानसभाओं पर महंगा मास एक बड़ा मुद्दा बनेगा और जिससे समाजवादी पार्टी को बड़ा नुकसान पहुंचने का अनुमान है। अब इसकी भरपाई समाजवादी पार्टी केसे करती है, यह समाजवादी पार्टी के नेताओं पर निर्भर करता है, लेकिन सवाल यह भी है जब मांस व्यापारी नेता बनकर जनता से सपा के पक्ष में वोट मांगेगा तो इसका चुनाव में असर क्या होगा?!!!

📝 रिपोर्ट: एलिक सिंह
संपादक – वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़
जिला प्रभारी – भारतीय पत्रकार अधिकार परिषद
📞 8217554083


Discover more from Vande Bharat Live Tv News

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Back to top button
error: Content is protected !!