A2Z सभी खबर सभी जिले की

फिरोजाबाद: सिरसागंज में मुठभेड़ के बाद दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार और चोरी का सामान बरामद

फिरोजाबाद: सिरसागंज में मुठभेड़ के बाद दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार और चोरी का सामान बरामद

फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो कुख्यात हिस्ट्रीशीटर – देवेश उर्फ दीपू और लोकेश उर्फ रॉकी – को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन, दो अवैध तमंचे (.315 बोर), दो जिंदा कारतूस और तीन खोखा कारतूस बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल 2025 को थाना सिरसागंज में मोबाइल लूट की शिकायत दर्ज की गई थी। मामले में मुकदमा संख्या 199/2025, धारा 303(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस अधीक्षकों के पर्यवेक्षण में तीन टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कोरारा रोड स्थित अमर कोल्ड स्टोर के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने भागने की कोशिश की और गिर पड़े। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ फिरोजाबाद और मैनपुरी जनपदों के विभिन्न थानों में लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट, जानलेवा हमला और अवैध हथियार रखने जैसी गंभीर धाराओं में लगभग तीन दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस आगे की जांच में जुटी है और इनसे जुड़े अन्य अपराधियों की भी तलाश की जा रही है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!