
संविधान बचाओ पैदल यात्रा में टिकारी से सैकड़ों की संख्या में कॉंग्रेसजन शामिल हुए
अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमिटी एवं बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के आह्वान पर पटना के प्रदेश कॉंग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम से विशाल संविधान बचाओ पैदल यात्रा निकाला जो राजापुर पुल होते हुए देशरत्न भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद समाधि स्थल पर समाप्त हुई।
संविधान बचाओ पदयात्रा में टिकारी से पूर्व जिला पार्षद सह प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सतेन्द्र नारायण के साथ नेतृत्व में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी कार्यकर्ता बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के जयकारा लगाते हुए संविधान के रक्षा की मांग कर रहे थे। इस अवसर पर श्री नारायण के साथ प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष नाथुन पासवान, बृज मोहन शर्मा, सरयू पासवान सहित सभी कार्यकर्ताओं ने देश रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित किया।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़