?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेभीलवाड़ा

शाहपुरा में निर्माणाधीन पानी की टंकी का कार्य तेज़ी से जारी, जल्द मिलेगा लाभ

शाहपुरा। नगर में पेयजल संकट के स्थायी समाधान के लिए लगभग चार लाख लीटर क्षमता वाली पानी की टंकी का निर्माण कार्य तेज़ गति से प्रगति पर है। लगभग 20 मीटर ऊँचाई वाली यह टंकी क्षेत्र के नागरिकों को नियमित और पर्याप्त जल आपूर्ति सुनिश्चित करेगी।

निर्माण स्थल पर आवश्यक सभी सामग्री उपलब्ध है और तकनीकी मानकों का पालन करते हुए कार्य कराया जा रहा है। टंकी बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री शक्ति सिंह परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि “जल्द ही शाहपुरा को इस टंकी से जल आपूर्ति प्रारंभ होगी, जिससे क्षेत्र में जल संकट की समस्या काफी हद तक दूर होगी।”

स्थानीय नागरिकों में इस परियोजना को लेकर आशा और संतोष का माहौल है।reporter new3

Back to top button
error: Content is protected !!