
कुशीनगर । पडरौना के सुभाष चौक पर भगवान विष्णु के छठे अवतार, परशुराम जी की जयंती का पर्व मंगलवार को बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। पूरे नगर में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
शोभायात्रा में भगवान परशुराम की झांकी को भव्य रूप से सजाया गया था, जिसे देखकर उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो उठा। जगह-जगह पुष्प वर्षा और स्वागत द्वारों से यात्रा का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने भाग लिया और भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। संस्कारों के कारण आज विश्व भर में सनातन की पताका शान से लहरा रही है। जनकल्याण और परोपकार की भावना से ओतप्रोत ब्राह्मणों ने सदैव राष्ट्र हित में कार्य किया है। जब कभी सर्वसमाज को आवश्यकता पड़ी, तब ब्राह्मणों ने अग्रणी भूमिका निभाई। चाणक्य, कौटिल्य, आर्यभट्ट, ऋषि दधीचि का योगदान अतुलनीय है। राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक, शिक्षा सहित हर क्षेत्र में इन महापुरुषों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। यह उक्त बातें भाजपा नेता मनोनीत सभासद नीरज सिंह बिट्टू ने पूर्ण नगर के सुभाष चौक स्थित भगवान परशुराम की मूर्ति पर माला अर्पण कर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा
भगवान परशुराम की जयंती आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू ने कहा कि नए भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में ब्राह्मणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का सपना पूरा करने में भी ब्राह्मणों की उल्लेखनीय भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि सर्वसमाज के उत्थान के लिए ब्राह्मणों ने सदैव आगे बढ़ कर कार्य किया है। इस दौरान अनिल पाण्डेय, दीपू अरुण पाण्डेय,परितोष दुबे,अंकुर तिवारी, सुमित चौबे,अमन मिश्रा, सत्यम पाठक, नमन तिवारी,दीपकर पांडे ,आदर्श मिश्रा, सचिन सिंह, अनिल कुशवाहा, जितेंद्र राव, शुभम पाठक, विनय गौंड, विवेक गौंड, जितेंद्र कुमार आदि लोग रहे