A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

मुंबई में पीएम मोदी ने कहा भारत में क्रिएटिविटी की लहर, क्रिएटर्स देश की अर्थव्यवस्था में नई वेव ला रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुंबई में वेव्स शिखर सम्मेलन 2025 में कहा कि भारत में क्रिएटिविटी की लहर चल रही है।क्रिएटर्स देश की अर्थव्यवस्था में नई वेव ला सकते हैं।भारत सरकार क्रिएटर्स के साथ है।यह भारत के ऑरेंज इकोनॉमी का उदयकाल है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि क्रिएट इन इंडिया, क्रिएट फॉर द वर्ल्ड का सही समय है।

मीनाक्षी विजय कुमार भारद्वाज/मुंबई मुंबई में पीएम मोदी ने कहा भारत में क्रिएटिविटी की लहर, क्रिएटर्स देश की अर्थव्यवस्था में नई वेव ला रहे।IMG 20250501 WA0042मुंबई /महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुंबई में वेव्स शिखर सम्मेलन 2025 में कहा कि भारत में क्रिएटिविटी की लहर चल रही है।क्रिएटर्स देश की अर्थव्यवस्था में नई वेव ला सकते हैं।भारत सरकार क्रिएटर्स के साथ है।यह भारत के ऑरेंज इकोनॉमी का उदयकाल है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि क्रिएट इन इंडिया, क्रिएट फॉर द वर्ल्ड का सही समय है।इससे पहले पीएम मोदी ने वेव्स 2025 – विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन ( वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट ) में कहा, “आज यहां मुंबई में 100 से अधिक देशों से आर्टिस्ट, इनोवेटर्स, इनवेस्टर्स और नीति निर्माता एक साथ, एक ही छत के नीचे एकत्र हुए हैं।एक तरह से आज यहां ग्लोबल टैलेंट और ग्लोबल क्रिएटिविटी के एक ग्लोबल इको-सिस्टम की नींव रखी जा रही है। यह वाकई एक ‘वेव’ है।वेव्स हर क्रिएटर्स का प्लेटफॉर्म: पीएम मोदीवेव्स की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट यानि वेव्स..ये सिर्फ एक संक्षिप्त रूप (एक्रोनिम) नहीं है, बल्कि ये एक वेव है। कल्चर की, क्रिएटिविटी की, यूनिवर्सिल कनेक्ट की,उन्होंने यह भी कहा कि वेव्स एक ऐसा ग्लोबल प्लेटफॉर्म है, जो आप जैसे हर कलाकार, हर क्रिएटर का है।जहां हर कलाकार, हर युवा एक नए आइडिया के साथ क्रिएटिव वर्ल्ड के साथ जुड़ेगा।मई दिवस का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, आज 1 मई है। आज से 112 साल पहले 3 मई, 1913 को भारत में पहली फीचर फिल्म राजा हरिश्चंद्र रिलीज हुई थी। इसके निर्माता दादासाहेब फाल्के जी थे और कल ही उनकी जन्मजयंती भी थी।बीती एक सदी में भारतीय सिनेमा ने देश को दुनिया के कोने-कोने में ले जाने में गजब की सफलता पाई है।क्रिएट इन इंडिया, क्रिएट फॉर द वर्ल्ड का दौर: पीएम। पीएम मोदी ने कहा, आज वेव्स में इस मंच पर हमनें भारतीय सिनेमा के अनेक दिग्गजों को डाक टिकट के माध्यम से याद किया है।बीते वर्षों में मैं कभी गेमिंग वर्ल्ड, कभी म्यूजिक की दुनिया के लोगों से, फिल्म मेकर्स से मिला, कभी स्क्रीन पर चमकने वाले चेहरों से मिला। इन चर्चाओं में अक्सर भारत की क्रिएटिविटी, क्रिएटिव कैपबिलिटीज और ग्लोबल कोलाबरेशन की बातें उठती थीं।उन्होंने कहा कि इस शिखर सम्मेलन के पहले ही क्षण से यह उद्देश्यपूर्ण हो गया है। अपने पहले ही संस्करण में वेव्स ने दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।वो कहते हैं, लाल किले से मैंने ‘सबका प्रयास’ की बात कही है।आज मेरा ये विश्वास और पक्का हो गया है कि आप सभी का प्रयास आने वाले वर्षों में वेव्स को नई ऊंचाई देगा।वैश्विक स्तर पर भारत की अहमियत का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ये क्रिएट इन इंडिया, क्रिएट फॉर द वर्ल्ड का दौर का सही समय है। आज जब दुनिया स्टोरीटेलिंग के नए तरीके ढूंढ रही है. तब भारत के पास हजारों वर्षों की अपनी कहानियों का खजाना है।और ये खजाना टाइमलेस है, थॉट-प्रोवोकिंग है और ट्रूली ग्लोबल है।देश में ऑरेंज इकोनॉमी के ये 3 धुरी: पीएम मोदी।क्रिएटर्स के महत्व का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, भारत में इस समय क्रिएटिविटी की नई लहर चल रही है। क्रिएटर्स देश की अर्थव्यवस्था में नई वेव ला सकते हैं, भारत सरकार क्रिएटर्स के साथ है।ये भारत में ऑरेंज इकोनॉमी का उदय काल है। कंटेंट, क्रिएटिविटी और कल्चर, ये ऑरेंज इकोनॉमी की तीन धुरी है।भारतीय फिल्मों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय फिल्में अब दुनिया के कोने-कोने में पहुंच रही हैं।आज 100 से अधिक देशों में भारतीय फिल्में रिलीज होती हैं।इसलिए आज बड़ी संख्या में विदेशी दर्शक भारतीय कंटेंट को सबटाइटल्स के साथ देख रहे हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!