A2Z सभी खबर सभी जिले की

पबराई गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत

पबराई गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत

फिरोजाबाद जिले के ऐका थाना क्षेत्र के पबराई गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जयदयाल पुत्र राजपाल सिंह, जो कि पबराई गांव के निवासी थे, शुक्रवार सुबह लगभग 8 बजे दूध लेकर आ रहे थे, तभी अचानक मौसम बिगड़ा और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली सीधे उन पर गिर गई।
इस हादसे में जयदयाल की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर प्रशासन को सूचित किया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
गौरतलब है कि बारिश के मौसम में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जिससे सतर्क रहने की जरूरत है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!