A2Z सभी खबर सभी जिले की

गया, मोहड़ा प्रखंड के अंतर्गत अरई ग्राम पंचायत के खड़ंउआ गाँव मे महिला संबाद karykram💔का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया l

प्रेस विज्ञप्ति
02 मई 2025,

मोहरा प्रखंड के अंतर्गत अरई ग्राम पंचायत के खड़ाउवा गांव में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण और जागरूकता की नई लहर दौड़ गई। महिलाओं ने विभिन्न विषयों पर अपनी आकांक्षाएं और मुद्दों को रखा। कार्यक्रम में सामाजिक विषयों जैसे स्वरोजगार, शिक्षा, दहेज प्रथा, शराबबंदी आदि प्रमुख रूप से चर्चा के केंद्र में रहे। उन्होंने कहा सरकार के कई कदमों से महिलाओं के लिए शिक्षा एवं रोजगार के अवसर बढे हैं। उनके अंदर सुरक्षा की भावना बढ़ी है। महिलाओं ने क्रमवार ढंग से अपनी बातें को बेवकी से रखा। दीदीयों ने महिला संवाद कार्यक्रम के आयोजन के लिए सरकार के कदम की सराहना की। महिलाओं ने कहा कि महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से उनमें एक नई जागृति आई है, जिससे वे और अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर बनेंगी। इस कार्यक्रम से उनमें सकारात्मक मानसिक बदलाव आएगा। उन्होंने महिलाओं को मिले पंचयती चुवाव एवं नौकरियों में मिले आरक्षण को महिलयों के लिए महत्वपूर्ण बताया। महिलाओं ने महिला संवाद में जगह-जगह अपने गाँव की विभिन्न समस्याओं का उल्लेख किया। साथ ही, विभिन्न योजनाओं से मिले लाभ और उनके जीवन में आए बदलावों का भी जिक्र किया। महिलाएँ अपनी आर्थिक और सामाजिक स्थिति को मजबूत करने और आय बढ़ाने के प्रयासों पर चर्चा कर रही हैं।

भारत ग्राम संगठन के अंतर्गत खंडवा और बेलारू समूह की दीदीयों ने बच्चों और बच्चियों की उच्च शिक्षा की कठिनाइयों को रेखांकित किया। महिलाओं ने सामुदायिक विकास से जुड़े कई विषयों पर भी जोर दिया। उन्होंने पीने के पानी, अपने घरों के आसपास की नालियों और गलियों की समस्याएं, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार जैसी आकाँक्षाओं की बात की। उन्होंने सामुदायिक भवन, लिब्ररेरी आदि के निर्माण को जरुरी बताया। उन्होंने कहा इस क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की अत्यंत आवश्यकता है, क्योंकि वर्तमान में विद्यार्थियों को वजीरगंज और गया जाना पड़ता है, जिससे उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण के लिए बिहार सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्हें महिला आरक्षण, कन्या उत्थान योजना, महिला हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना आदि के विषय में बताया गया। एलसीडी से लैस संवाद रथों के माध्यम से वीडियो दिखाकर उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री का संदेश (संवाद पत्रों) और सरकारी योजनाओं की जानकारी वाले लीफलेट्स का वितरण किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं तक योजनाओं की जानकारी पहुँच सके। मुख्यमंत्री का संदेश (संवाद पत्रों) और सरकारी योजनाओं की जानकारी वाले लीफलेट्स का वितरण किया। इस मौके पर महिलाओं ने सरकारी योजना से मिले लाभों का जिक्र किया।

जिले में अब तक 726 महिला ग्राम संगठनों के माध्यम से महिला संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, जिनमें डेढ़ लाख से अधिक महिलाओं ने भाग ले चुकी हैं। महिला संवाद कार्यक्रमों में विभिन्न सरकारी योजनाओं, जैसे महिला आरक्षण, कन्या उत्थान योजना, महिला हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना आदि के विषय में बताया। एलसीडी से लैस संवाद रथों के माध्यम से वीडियो दिखाकर उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री का संदेश (संवाद पत्रों) और सरकारी योजनाओं की जानकारी वाले लीफलेट्स का वितरण किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं तक योजनाओं की जानकारी पहुँच सके। कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं के अतिरिक्त प्रखंड परियोजना प्रबंधक अविनाश कुमार सहित प्रखंड पियोजना कर्मियों एवं अन्य लोगों ने भी भाग लिया।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!