A2Z सभी खबर सभी जिले की

एक राष्ट्र, एक चुनाव पर हुई संगोष्ठी को नीरज सिंह ने किया संबोधित

लखनऊ।

रिपोर्ट: बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज।

एक राष्ट्र, एक चुनाव — यही है समय की पुकार।

‘राष्ट्र सर्वोपरि’ की भावना को साकार करने हेतु लखनऊ पूर्व विधानसभा में एक राष्ट्र एक चुनाव संगोष्ठी हुई संपन्न

 संगोष्ठी को नीरज सिंह संबोधित करते हुए कहा कि हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा प्रस्तुत “एक राष्ट्र, एक चुनाव” की परिकल्पना लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अधिक सुदृढ़, प्रभावी और सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे देश में चुनावी खर्च में कमी आएगी, विकास कार्यों में गति आएगी और शासन व्यवस्था में स्थिरता सुनिश्चित होगी, जो अंततः देश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी जी,विधायक श्री ओपी श्रीवास्तव जी ,श्री घनश्याम अग्रवाल जी , श्री अभिषेक खरे जी , श्री विवेक सिंह तोमर जी , श्री राकेश सिंह जी, श्री सौरभ वाल्मीकि जी , श्रीमती सीता नेगी जी , मंडलाध्यक्षण , पार्षदगण एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!